Ank Jyotish 01 February 2026 | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
01 फरवरी 2026, रविवार के दिन माघ माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है, जिसे माघी पूर्णिमा कहा जाता है। यह दिन न केवल धार्मिक दृष्टि से, बल्कि अंक ज्योतिष के लिहाज़ से भी विशेष महत्व रखता है। इस दिन गंगा स्नान, दान-पुण्य और धार्मिक कार्यों से पुण्य की प्राप्ति होती है। पुष्य नक्षत्र और प्रीति योग का शुभ संयोग इस तिथि की सकारात्मकता को और अधिक बढ़ा देता है।
Numerology: प्रेम में सबकुछ न्योछावर कर देते हैं मूलांक 2 के जातक, अक्सर खा बैठते हैं धोखा
उदाहरण के तौर पर, यदि किसी का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है, तो जन्म तिथि के अंकों का योग होगा 2 + 3 = 5। इस प्रकार उस व्यक्ति का मूलांक 5 होगा। इसी तरह, यदि किसी का जन्म 11 तारीख को हुआ है, तो 1 + 1 = 2 होगा और उसका मूलांक 2 होगा। वहीं, जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष के सभी अंकों का योग करने पर जो अंतिम अंक प्राप्त होता है, उसे भाग्यांक कहते हैं। उदाहरण के लिए, यदि किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ, तो अंकों का योग होगा 2 + 2 + 0 + 4 + 1 + 9 + 9 + 6 = 33, और फिर 3 + 3 = 6। इस प्रकार उस व्यक्ति का भाग्यांक 6 होगा।
Mulank 4: इनके लिए पार्टनर को समय देना होता है मुश्किल, लेकिन जीवनभर निभाते हैं सुरक्षित और मजबूत रिश्ता
अंक ज्योतिष के माध्यम से आप अपनी दैनिक योजनाओं को अधिक प्रभावशाली और सफल बना सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष आपको आपके मूलांक के अनुसार यह संकेत देता है कि आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा या नहीं। साथ ही, यह आपको संभावित चुनौतियों और अवसरों के बारे में पहले से सचेत करता है, ताकि आप हर परिस्थिति के लिए पूरी तरह तैयार रह सकें। आइए, अंक ज्योतिष की मदद से जानें आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर।
2 of 10
आज का अंक ज्योतिषफल
- फोटो : amar ujala
अंक – 1
आज आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है, क्योंकि कोई विरोधी आपकी सरलता का गलत लाभ उठाने की कोशिश कर सकता है। हालांकि पारिवारिक जीवन में राहत मिलेगी और जीवनसाथी के साथ लंबे समय से चला आ रहा मनमुटाव समाप्त हो सकता है। आपकी मेहनती और आगे बढ़ने वाली प्रवृत्ति आज तरक्की के नए रास्ते खोलेगी। दिन मनोरंजन से भरा रह सकता है, किसी खूबसूरत जगह पर घूमने का कार्यक्रम बन सकता है या फिर दोस्तों और परिवार के साथ पार्टी का आयोजन भी संभव है।
शुभ अंक – 6
शुभ रंग – गुलाबी
3 of 10
आज का अंक ज्योतिषफल
- फोटो : amar ujala
अंक – 2
आज का दिन भागदौड़ से भरा रहने वाला है। काम की अधिकता के कारण आप परिवार को पर्याप्त समय नहीं दे पाएंगे, जिससे मन में हल्की बेचैनी रह सकती है। विदेश यात्रा या दूर स्थान से जुड़े अवसर सामने आ सकते हैं। घरेलू खर्चों में बढ़ोतरी के संकेत हैं, इसलिए धन का उपयोग सोच-समझकर करें। निवेश से जुड़े फैसलों में जल्दबाजी से बचना आपके लिए बेहतर रहेगा।
शुभ अंक – 12
शुभ रंग – भूरा
4 of 10
आज का अंक ज्योतिषफल
- फोटो : amar ujala
अंक – 3
आज आपके भाग्य के रास्ते में कुछ रुकावटें आ सकती हैं। किसी करीबी व्यक्ति से विश्वासघात की आशंका है, इसलिए आंख मूंदकर भरोसा न करें। इसके बावजूद आप अपने करियर को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए लगातार प्रयास करते रहेंगे। दांपत्य जीवन में थोड़ी खटास आ सकती है, लेकिन बच्चों से जुड़ी कोई सुखद खबर दिन को बेहतर बना देगी।
शुभ अंक – 1
शुभ रंग – हरा
5 of 10
आज का अंक ज्योतिषफल
- फोटो : amar ujala
अंक – 4
आज आप अपनी योग्यता और क्षमता का सही उपयोग करियर, व्यवसाय, अध्यात्म और धार्मिक गतिविधियों में करेंगे। सामाजिक दायरा बढ़ेगा और लोगों से मुलाकात का अवसर मिलेगा। मन रोमांटिक रहेगा और भावनाओं में बहने का मन करेगा। हालांकि किसी भी नए काम की शुरुआत करने से पहले गंभीरता से विचार करना आवश्यक है, तभी सफलता मिलेगी।
शुभ अंक – 46
शुभ रंग – नीला