{"_id":"6889b4ba26611ea69b099394","slug":"saturn-grace-turns-these-life-path-numbers-into-money-magnets-2025-07-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शनि देव की कृपा से मालामाल होते हैं ये विशेष मूलांक वाले, कभी नहीं होती धन-दौलत की कमी","category":{"title":"Numerology","title_hn":"अंक ज्योतिष","slug":"numerology"}}
शनि देव की कृपा से मालामाल होते हैं ये विशेष मूलांक वाले, कभी नहीं होती धन-दौलत की कमी
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता सिंह
Updated Wed, 30 Jul 2025 11:51 AM IST
सार
मूलांक 1 से लेकर 9 तक के सभी अंक अपने अलग-अलग गुण और प्रभाव लेकर आते हैं, जो व्यक्ति के जीवन को विभिन्न रूपों में प्रभावित करते हैं। आज हम चर्चा करेंगे मूलांक 8 की, जो कि अंक ज्योतिष में विशेष महत्व रखता है।
विज्ञापन
1 of 4
शनि देव प्रिय मूलांक
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Shani Dev ka Priya Moolank: अंक ज्योतिष के अनुसार, हर व्यक्ति का भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व उसके मूलांक पर आधारित होता है। मूलांक 1 से लेकर 9 तक के सभी अंक अपने अलग-अलग गुण और प्रभाव लेकर आते हैं, जो व्यक्ति के जीवन को विभिन्न रूपों में प्रभावित करते हैं। आज हम चर्चा करेंगे मूलांक 8 की, जो कि अंक ज्योतिष में विशेष महत्व रखता है। इस मूलांक के स्वामी ग्रह शनि हैं, जिन्हें कर्म और न्याय का ग्रह माना जाता है। शनि देव की कृपा और प्रभाव इस अंक वाले लोगों के जीवन में गहरी छाप छोड़ता है।
शनि देव की विशेष कृपा के कारण ये लोग अचानक सफलता हासिल कर धन-संपत्ति में भी वृद्धि करते हैं।
- फोटो : adobe stock
मूलांक 8 के जातकों की विशेषताएं
यदि किसी व्यक्ति का जन्म 8, 17 या 26 तारीख को हुआ हो, तो उसका मूलांक 8 माना जाता है। ये लोग मेहनती, अनुशासित और कर्मप्रधान होते हैं। शनि ग्रह की वजह से इनके जीवन में कई बार अप्रत्याशित उतार-चढ़ाव आते हैं, लेकिन यह उतार-चढ़ाव ही इनके भाग्य में बड़ा बदलाव लाते हैं। शनि देव की विशेष कृपा के कारण ये लोग अचानक सफलता हासिल कर धन-संपत्ति में भी वृद्धि करते हैं।
3 of 4
कर्मठता और धैर्य का मेल
- फोटो : freepik
कर्मठता और धैर्य का मेल
मूलांक 8 वाले लोग किसी भी काम में जल्दबाजी नहीं करते। ये धैर्यवान और अनुशासनप्रिय होते हैं, जो कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी हार नहीं मानते। इनके जीवन में आलस्य के लिए कोई जगह नहीं होती, और यही कारण है कि ये निरंतर मेहनत से सफलता की ऊंची सीढ़ियाँ चढ़ते हैं। शनि ग्रह के प्रभाव से उनका स्वभाव दृढ़ और संघर्षशील होता है, जिससे वे जीवन में ऊँचा मुकाम हासिल कर पाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
ये लोग जीवन में धन-सम्पदा के साथ-साथ सामाजिक प्रतिष्ठा भी प्राप्त करते हैं।
- फोटो : amar ujala
धन-संपत्ति और शनि की कृपा
अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि देव उन लोगों पर विशेष रूप से कृपा करते हैं जिनका मूलांक 8 होता है। ये लोग जीवन में धन-सम्पदा के साथ-साथ सामाजिक प्रतिष्ठा भी प्राप्त करते हैं। शनि ग्रह की वजह से इनका भाग्य अक्सर अचानक करवट लेता है, जिससे ये बड़े आर्थिक और सामाजिक लाभ प्राप्त करते हैं। यही कारण है कि मूलांक 8 वाले जातक अपने जीवन में अधिकतर खुशहाल और समृद्ध होते हैं।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।