{"_id":"68889fe03ee8de53880444f7","slug":"numerology-prediction-30-july-2025-aaj-ka-ank-jyotish-in-hindi-2025-07-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Aaj Ka Ank Jyotish 30 July: मूलांक 6 वालों की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिष","category":{"title":"Numerology","title_hn":"अंक ज्योतिष","slug":"numerology"}}
Aaj Ka Ank Jyotish 30 July: मूलांक 6 वालों की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिष
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता सिंह
Updated Wed, 30 Jul 2025 06:46 AM IST
सार
Numerology Prediction Today in Hindi: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है।
विज्ञापन
1 of 10
30 जुलाई का अंक ज्योतिष
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है। सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके।
उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।
इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
अंक 1
आज आप खुद को भावनात्मक रूप से मजबूत महसूस करेंगे। लोगों से जुड़ाव बढ़ेगा और सामाजिक दायरा भी फैल सकता है। जो लोग अकेले हैं, उनके जीवन में कोई खास व्यक्ति आ सकता है। हालांकि, निजी कामों को पूरा करने में समय की कमी रहेगी। कुछ तनाव की स्थिति बन सकती है, लेकिन धैर्य और शांति से सब ठीक हो जाएगा।
शुभ अंक- 52
शुभ रंग- सिल्वर
3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 2
भविष्य की प्लानिंग को अमल में लाने का बेहतरीन समय है। खासकर महिलाएं आज अपने काम के प्रति सजग रहेंगी। घर का माहौल थोड़ा तनावपूर्ण हो सकता है, इसलिए अपनी बातों और व्यवहार पर नियंत्रण रखें। खर्चों को लेकर सजग रहें और कार्यक्षेत्र में आज व्यस्तता बनी रह सकती है।
शुभ अंक- 22
शुभ रंग- ग्रे
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 3
आज आपके विचारों में स्पष्टता आएगी जिससे निर्णय लेने में मदद मिलेगी। कुछ नया सीखने की प्रेरणा जागेगी और पुराने तनावों से राहत मिलेगी। अकेले में थोड़ा समय बिताना मन को शांत करेगा। व्यापार में फिलहाल खास लाभ की उम्मीद न करें, लेकिन सेहत सामान्य रहेगी।
शुभ अंक-12
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन
5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 4
दिन भर भागदौड़ रहेगी, लेकिन काम में सफलता मिलने से सारी थकान दूर हो जाएगी। ग्रहों की स्थिति आपके पक्ष में है, इस समय का पूरा फायदा उठाएं। कार्यस्थल पर कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसे आप अच्छी तरह निभा पाएंगे। कोई पुराना अटका मामला भी हल हो सकता है।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- क्रीम
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।