Saptahik Ank JyotishFal (13-19 April): अंक ज्योतिष को ज्योतिष शास्त्र में एक बहुत ही महत्वपूर्ण साधन माना गया है। इसके जरिए जन्मतिथि और ग्रह-नक्षत्रों की चाल के आधार पर व्यक्ति के जीवन की कई महत्वपूर्ण बातें समझी जा सकती हैं। इस सप्ताह अक्षय तृतीया, वरुथिनी एकादशी, महालक्ष्मी राजयोग और त्रिपुष्कर योग की शुभ उपस्थिति रहेगी। अधिकांश मूलांकों के लिए सप्ताह के अंत तक परिस्थितियां सकारात्मक होने की उम्मीद है। इस समय व्यक्तिगत और पेशेवर दोनों ही क्षेत्रों में धैर्य, समझदारी और स्पष्ट संवाद की अहमियत बढ़ जाती है। यह ऊर्जा सोच-समझकर निर्णय लेने और तालमेल बनाने को प्रोत्साहित करती है। यह झगड़े या जल्दबाजी से बचकर, समझदारी और सहयोग के रास्ते पर कदम बढ़ाने में मदद करती है। अगर इस हफ्ते सही दृष्टिकोण अपनाया जाए, तो यह समय रिश्तों को मजबूत करने, गलतफहमियों को दूर करने और भावनात्मक संतुलन बनाने के लिए अनुकूल रहेगा। आइए जानते हैं मूलांक 1 से 9 के लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह।
वैशाख माह में बन रहे 3 शक्तिशाली राजयोग, इन राशियों को होगा बड़ा लाभ
2 of 10
साप्ताहिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amar ujala
मूलांक 1
इस सप्ताह आपके नेतृत्व की असली परीक्षा धैर्य और संतुलन से होगी। जल्दी-जल्दी फैसले लेने से बचें। हो सकता है आपको लगे कि काम को तेजी से आगे बढ़ाना चाहिए। लेकिन दूसरों को ध्यान में रखते हुए आप सोच-समझकर कदम उठाएं। लोग यह देख रहे हैं कि आप दबाव और अलग-अलग विचारों को कैसे संभालते हैं। यही आपकी अच्छी छवि बनाएगी। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। करियर या खुद पर खर्च बढ़ सकता है। जल्दबाजी या अहंकार में फैसले लेने से बचें।
3 of 10
साप्ताहिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amar ujala
मूलांक 2
इस सप्ताह ऑफिस का माहौल थोड़ा भावनात्मक हो सकता है। आपको धैर्य और समझदारी से काम लेना होगा। आप दूसरों के बीच सुलह कराने या टीम को संभालने की भूमिका में आ सकते हैं। आपकी समझदारी आपकी ताकत है लेकिन जरूरत से ज्यादा जिम्मेदारी न लें। अपने काम पर भी ध्यान बनाए रखें। पैसों के मामले में सतर्क रहें। किसी को उधार देने या भावनाओं में आकर खर्च करने से बचें। जब आप भावनाओं के बजाय साफ सोच से फैसले लेते हैं,तब स्थिति बेहतर रहती है।
4 of 10
साप्ताहिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amar ujala
मूलांक 3
इस सप्ताह आपके पास अच्छे आइडिया होंगे। आपको खुद को दिखाने के कई मौके मिलेंगे, जैसे बोलना,प्रेजेंटेशन देना या अपनी बात रखना। लोग आपकी बात को महत्व देंगे। लेकिन अगर आप काम को पूरा नहीं करते या बीच में छोड़ देते हैं तो आपकी प्रगति रुक सकती है। इसलिए जो शुरू करें, उसे पूरा करने पर ध्यान दें। पैसों के मामले में समझदारी रखें। फालतू खर्च या बिना सोचे खरीदारी से बचें।
5 of 10
साप्ताहिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amar ujala
मूलांक 4
इस सप्ताह काम का दबाव बढ़ सकता है। अचानक बदलाव आ सकते हैं, जिससे आपकी दिनचर्या बिगड़ सकती है। नई जिम्मेदारियां या डेडलाइन आपको चुनौती दे सकती हैं। ऐसे में शांत रहकर और योजना बनाकर काम करना जरूरी है। सीनियर्स से बहस करने से बचें, नहीं तो बात बढ़ सकती है। पैसों के मामले में सतर्क रहें। सिर्फ जरूरी चीजों पर खर्च करें और किसी भी तरह के जोखिम वाले निवेश से दूर रहें। जल्दी पैसा कमाने के चक्कर में गलत फैसले न लें।