सामान्य उपाय नहीं आपके लिए खास आपके जन्मदिन के अनुसार यह अंक ज्योतिष के उपाय हैं जो न सिर्फ आपका मनोबल बढ़ाने का काम करेंगे बल्कि आपकी आर्थिक उन्नति में भी सहायक होंगे।
अपनी जन्मतिथि से जानिए आर्थिक परेशानी दूर करने के ज्योतिषीय उपाय
आपकी जन्मतिथि किसी भी महीने में 1, 10, 19, 28 तारीख को है तो आप मूलांक एक से प्रभावित व्यक्ति हैं। आपको अपनी किस्मत चमकाने और आर्थिक उन्नति के लिए रविवार के दिन मीठा खाना चाहिए। अगर आप रत्न धारण कर सकते हैं तो माणिक्य आपके लिए लाभप्रद रहेगा। हर सुबह ओम ह्रां ह्रीं ह्रौं सः सूर्याय नमः मंत्र का जप करें। सोमवार के दिन दूध में जल मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें।
अपनी जन्मतिथि से जानिए आर्थिक परेशानी दूर करने के ज्योतिषीय उपाय
जन्मदिन 2, 11, 20, 29 इन तारीखों में है तो आपका मूलांक 2 है। सोमवार के दिन आपको व्रत रखना चाहिए अगर ऐसा नहीं कर पाते हैं तो इस दिन कोशिश करें कि नमक नहीं खाएं। भाग्य को चमकाने के लिए आप मोती या चंद्रकांत मणि धारण कर सकते हैं। सोमवार के दिन सफेद वस्त्र धारण करना भी आपके लिए शुभ रहेगा। मंत्रों से भाग्य जगाना चाहते हैं तो 'ओम स्रां स्रीं सौं सः चन्द्रमसे नमः' का जप करें।
अपनी जन्मतिथि से जानिए आर्थिक परेशानी दूर करने के ज्योतिषीय उपाय
4 of 10
मूलांक तीन
- फोटो : number 3
आपकी जन्मतिथि 3, 12, 21, 30 इनमें कोई भी है तो आपका मूलांक 3 है। आपको अपनी किस्मत चमकाने के लिए गुरुवार के दिन पीला वस्त्र धारण करना चाहिए। भगवान विष्णु की पूजा और विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें। आपके लिए टोपाज या पुखराज रत्न धारण करना शुभ रहेगा। मंत्रों से लाभ पाना चाहते हैं तो 'ओम ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरुवे नमः' मंत्र का जप करें।
अपनी जन्मतिथि से जानिए आर्थिक परेशानी दूर करने के ज्योतिषीय उपाय
आपका जन्मदिन किसी भी महीने में 4, 13, 22, 31 तारीख को है तो आप मूलांक 4 से प्रभावित हैं। आपको गणेश जी की पूजा करनी चाहिए। अगर हर दिन नहीं कर पाएं तो बुधवार के दिन जरूर करें। आपके लिए गोमेद रत्न धारण करना लाभप्रद रहेगा। मंत्रों से किस्मत चमकाना चाहें तो 'ओम भ्रां भ्रीं भ्रौं सः राहवे नमः मंत्र का जप करें।