जिस तरह से ज्योतिषशास्त्र में राशि का महत्व होता है उसी प्रकार अंकशास्त्र में अंकों का विशेष स्थान होता है। जैसे नाम के अनुसार राशि होती है वैसे ही हर अंक के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। मूलांक से हर दिन के बारे में भविष्यफल जाना जा सकता है। मूलांक व्यक्ति कि जन्म की तारीख का योग है अर्थात जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है।
नौकरी में उन्नति संभव है। विरोधी परास्त होंगे। अर्थ प्राप्ति से मन प्रसन्न रहेगा। व्यवसाय में धन लाभ होगा।
सरकारी क्षेत्र में निराशा होगी। संतान से मतभेद रहेगा। व्यावसायिक चिंता बनी रहेगी। यात्रा से बचें।
मानसिक रुप से अशांत रहेंगे। विवाद से बचें। व्यवसाय में सामान्य लाभ होगा। स्वास्थ्य प्रतिकूल रहेगा।
समाज में सम्मान बढ़ेगा। वाहन की इच्छा पूर्ति संभव है। व्यवसाय में लाभ होगा। यात्रा अनुकूल रहेगी।