दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी : अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है। सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके।
Aaj Ka Ank Jyotish: मूलांक 5 वालों को आज मेहनत का कम फल मिलेगा, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिष
अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है।
अंक - 1
बैंक बैलेंस में सुधार आएगा। सट्टा लाटरी से दूरी बनाए रखें। घर पर अविवाहित नवयुवक-युवतियों के विवाह की बात चल सकती है। पिता का स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। नौकरी के लिए अच्छी तैयारी करें।
शुभ अंक - 15
शुभ रंग – हरा
अंक – 2
प्रेम रिश्ते में सुधार आएगा। अपने रिश्ते के बारे में आप अपने घरवालों से बात कर सकते हैं। विवाहित जीवन में परेशानी आ सकती है। अचानक दुर्घटना के संकेत हैं, इस बात का ध्यान रखें।
शुभ अंक - 4
शुभ रंग - सफेद
अंक - 3
दिन काम-काज में गुजरेगा। मित्रों के साथ ताल-मेल नहीं बैठेगा। किसी बहस में न उलझें। बॉस आपके विचार से सहमत नहीं होंगे। नियम के दायरे में काम करेंगे, तो सफलता मिलेगी अन्यथा बदनामी हाथ लगेगी।
शुभ अंक - 13
शुभ रंग – नीला
अंक – 4
व्यापार में समझौता करना पड़ सकता है। साझेदारी में कार्य न शुरू करें, हानि जो सकती है। आपकी नई विचार धारा से कम लोग सहमत होंगे। यात्रा पर ना जाएं। पति-पत्नी में अनबन रहेगी।
शुभ अंक – 2
शुभ रंग – क्रीम