Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
Ank Jyotish 31 march 2022: गुरुवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंक 1
यह पल आपके लिए बेहद शुभ हैं। आपको कोई नया प्रशिक्षण या कक्षा शुरू करने या किसी यात्रा का भी मौका मिल सकता है। आपके जीवन में एक सलाहकार, शायद आपके पिता या पिता के जैसा कोई व्यक्ति आपको जीवन में सही मार्ग दिखाने में मदद करेगा।
शुभ अंक-7
शुभ रंग- हरा
अंक 2
आप आज चिंतित हो सकते है। अपनी प्रेरणा के लिए गंभीरता से सोचना और प्रार्थना करना एक सही विकल्प है। जीवन की अनिश्चितताओं से निकलने के लिए कुछ समय निकालें और अपने दिल की सुनें।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- सुनहरा
अंक 3
हाल ही में हुई किसी हानि या नुकसान से आप अकेला और खिन्न महसूस कर सकते हैं। नए ज्ञान को हासिल करने के लिए आध्यात्मिकता या अलौकिक शक्ति के बारे में जानें। अधिक जोखिम लेने या मूर्खतापूर्ण कार्यों से बचें।
शुभ अंक-17
शुभ रंग- पीला
अंक 4
आज का यह दिन बातचीत, मैत्री ,पत्र-व्यवहार और संपर्क से जुड़ा हुआ है। सामाजिक और सामूहिक गतिविधियां आज के दिन का आकर्षण है और इनसे आपको फायदा होगा।
शुभ अंक-25
शुभ रंग- केसरिया