Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
Ank Jyotish 31 August: बुधवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा
अंक 1
किसी करीबी रिश्तेदार से मुलाकात हो सकती है। आप अपने पार्टनर को अपने मन की बात खुलकर बताएं। कोई आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकता है। कामकाजी महिलाओं के लिए आज का दिन व्यस्त रहेगा, लेकिन पैसे की आमदनी अच्छी होगी।
शुभ अंक-24
शुभ रंग- क्रीम
अंक 2
जीवनसाथी के साथ लंबे समय से चल रहे मतभेद खत्म हो जाएंगे। गाड़ी को संभालकर चलाएं, वरना दुर्घटना हो सकती है। आज कुछ काम आसानी से निपट जाएंगे, तो वहीं कुछ काम के लिए आपको भागदौड़ करनी पड़ सकती है।
शुभ अंक -4
शुभ रंग- ग्रे
अंक 3
नौकरी वाले लोगों को थोड़ी परेशानी हो सकती है, लेकिन इसका उपाय भी जल्द मिल जाएगा। आज आप कुछ पुरानी बातों पर गौर करेंगे। समय से दवा लेते रहें, वरना तबीयत ज्यादा बिगड़ जाएगी। जीवनसाथी के साथ व्यवहार अच्छा रहेगा।
शुभ अंक-21
शुभ रंग- पीला
अंक 4
परिवार में कुछ सामान के खरीदारी को लेकर विवाद हो सकता है। आज आप बच्चों के साथ ज्यादा समय बिताएंगे। शाम को कुछ साथियों से मुलाकात हो सकती है, लेकिन अपने भविष्य के योजना के बारे में किसी को न बताएं।
शुभ अंक- 23
शुभ रंग- काला