फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ank Jyotish 29 May: रविवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Sat, 28 May 2022 12:55 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sat, 28 May 2022 12:55 PM IST
विज्ञापन
numerology prediction 29 May 2022 ank jyotish
Daink ank Jyotish - फोटो : अमर उजाला

Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी


अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

numerology prediction 29 May 2022 ank jyotish
dainik ank jyotish - फोटो : istock

अंक 1 
आज का दिन आपके लिए अत्यधिक मेहनत भरा रहेगा, क्योंकि आप अपने बिखरे हुए कारोबार को संभालने की कोशिश में लगे रहेंगे, जो आपको पूरा दिन व्यस्त रखेगा। यदि आप  किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो उसमें आपको सावधान रहना होगा क्योंकि किसी दुर्घटना के होने का भय बना हुआ है। 
शुभ अंक-17 
शुभ रंग- सुनहरा 

numerology prediction 29 May 2022 ank jyotish
dainik ank jyotish - फोटो : istock

अंक 2  
आप अपनी मधुर वाणी से अपने कुछ नए मित्र बनाने में कामयाब होंगे, जिनसे आपको लाभ भी मिलेगा। विद्यार्थियों की सफलता प्राप्ति के मार्ग में आ रही सभी बाधाएं दूर होंगी। सायंकाल का समय आप अपने संतान की समस्याओं को सुनने में व्यतीत करेंगे। उनके साथ समय बिताना आपको सुख और संतुष्टि का अहसास कराएगा। जीवनसाथी के लिए शॉपिंग कर सकते हैं।
शुभ अंक- 15 
शुभ रंग- भूरा 

विज्ञापन
विज्ञापन
numerology prediction 29 May 2022 ank jyotish
dainik ank jyotish - फोटो : istock

अंक 3  
आज का दिन आप अपने जीवन साथी के साथ मिलकर संतान के भविष्य से संबंधित कुछ योजनाएं बनाएंगे। आप अपने धन को कुछ अच्छे प्लान में सेविंग में भी लगा सकते हैं, जो भविष्य में संतान के काम आएगा। 
शुभ अंक-7 
शुभ रंग- केसरिया 

विज्ञापन
numerology prediction 29 May 2022 ank jyotish
dainik ank jyotish - फोटो : istock

अंक 4  
राजनीति से जुड़े जातकों को  कोई बेहतर अवसर मिल सकता है, जो उनकी प्रतिष्ठा में चार चांद लगाएगा और उनका करियर चमकेगा। निजी जीवन के लिए आज का दिन काफी व्यस्तता भरा रहेगा।
शुभ अंक-5 
शुभ रंग- नारंगी 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, aaj ka rashifal, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro, vastu shastra and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed