Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
Ank Jyotish 27 October: गुरुवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा
अंक 1
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। अपने में अहम की प्रवृत्ति को बढ़ने ना दें। स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें, क्योंकि आज आपका स्वास्थ्य पीड़ित हो सकता है।
शुभ अंक-17
शुभ रंग- सुनहरा
अंक 2
कार्यक्षेत्र में मनमाफिक परिणाम मिलने में अभी देर लगेगी, आपको प्रयास जारी रखने होंगे।दांपत्य जीवन में मिले-जुले परिणाम प्राप्त होंगे और जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद संभव हैं।
शुभ अंक- 15
शुभ रंग- भूरा
अंक 3
शुभ परिणाम मिलेंगे। कार्य क्षेत्र में मेहनत करेंगे। आपकी सूझबूझ हर परेशानी का हल ढूढ़ लेगें। आपकी मेहनत का आज आपको लाभ मिलेगा। बच्चों पर खर्चा हो सकता है।
शुभ अंक-7
शुभ रंग- केसरिया
अंक 4
आज का दिन आपके लिए बेहद सामान्य रहेगा। आपके मन में नए-नए विचार आएंगे, जो संभवतः आपके निकटतम लोगों को अधिक पसंद ना आएं, फिर भी आप अपनी चलाना पसंद करेंगे, जिससे कुछ रिश्ते आपसे नाराज हो सकते हैं।
शुभ अंक-5
शुभ रंग- नारंगी