फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Ank Jyotish 27 July: मूलांक 4 वाले कोई भी निर्णय सोच समझकर लें, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिष

Sun, 27 Jul 2025 07:16 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sun, 27 Jul 2025 07:16 AM IST
सार

Numerology Prediction Today in Hindi:  आज का अंक 8 (2+7 = 8) है। अंक 7 का स्वामी ग्रह शनि है। अंक ज्योतिष में, शनि को न्याय का देवता माना जाता है । 8, 17, 26, तारीख को जन्म लेने वाले लोग शनि ग्रह से प्रभावित होते हैं।

विज्ञापन
Numerology Prediction 27 July 2025 Aaj Ka Ank Jyotish in hindi
27 जुलाई का अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी


अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है। सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके। 

उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।

इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

Surya Grahan 2025: सूर्य ग्रहण के समय भूलकर भी न करें ये पांच काम, मिल सकता है अशुभ परिणाम

Trending Videos
Numerology Prediction 27 July 2025 Aaj Ka Ank Jyotish in hindi
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 1 
आज का दिन आपके लिए नेतृत्व और आत्मविश्वास से भरा रहेगा। आपके विचारों को लोग महत्व देंगे, जिससे आपका मनोबल बढ़ेगा। यदि आप किसी नई योजना की शुरुआत करना चाहते हैं, तो समय अनुकूल है। वरिष्ठों से सहयोग मिलेगा और कार्यक्षेत्र में पहचान भी मिल सकती है। खुद पर भरोसा रखें, सफलता आपके कदम चूमेगी।
शुभ अंक- 52 
शुभ रंग- सिल्वर

Numerology Prediction 27 July 2025 Aaj Ka Ank Jyotish in hindi
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 2
आज आप भावनात्मक रूप से थोड़े संवेदनशील रह सकते हैं, लेकिन यही संवेदनशीलता आपके रिश्तों में मिठास लाएगी। पारिवारिक या निजी संबंधों में सामंजस्य बना रहेगा। दूसरों की भावनाओं को समझने और उनका सम्मान करने से आपके संबंध और मजबूत होंगे। कोई पुरानी याद या मित्र जीवन में वापस आ सकता है। सोच-समझकर निर्णय लें।
शुभ अंक- 22  
शुभ रंग- ग्रे

विज्ञापन
विज्ञापन
Numerology Prediction 27 July 2025 Aaj Ka Ank Jyotish in hindi
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 3 
आज का दिन शिक्षा, मार्गदर्शन और आत्मविकास से जुड़ा रहेगा। यदि आप विद्यार्थी हैं या किसी ज्ञान से जुड़ी दिशा में कार्य कर रहे हैं, तो सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। आध्यात्मिक झुकाव भी महसूस हो सकता है। बड़ों या गुरु के सुझावों को नजरअंदाज न करें, वे आपके लिए मार्गदर्शक बन सकते हैं। आत्म-अनुशासन से लाभ होगा।
शुभ अंक-12 
शुभ रंग- हरा

विज्ञापन
Numerology Prediction 27 July 2025 Aaj Ka Ank Jyotish in hindi
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 4 
आज आप मेहनत, अनुशासन और योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ेंगे। हालांकि दिन थोड़ा व्यस्त और चुनौतीपूर्ण हो सकता है, लेकिन आप व्यवस्थित ढंग से सभी कार्यों को संभाल लेंगे। कुछ लोग आपकी कार्यशैली से प्रभावित हो सकते हैं। आज बड़े निर्णय लेते समय थोड़ा संयम बरतें और स्वास्थ्य को नज़रअंदाज़ न करें।
शुभ अंक- 2 
शुभ रंग- क्रीम

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, aaj ka rashifal, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro, vastu shastra and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed