फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Ank Jyotish: जानें गुरुवार का आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Thu, 26 Sep 2024 07:07 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Thu, 26 Sep 2024 07:07 AM IST
विज्ञापन
numerology prediction 26 September 2024 ank jyotish in hindi
26 सितंबर का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala

Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी


अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

numerology prediction 26 September 2024 ank jyotish in hindi
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 1 
इस समय आप कुछ अलग और बड़ा करने की सोच रहे हैं जिसमे धन की आवश्यकता पड़ेगी। बैंक या बैंकिंग पेशेवर वाले दोस्त इसमें आपकी सहायता कर सकते हैं। व्यवसाय सम्बन्धित बैठक के लिए यात्रा की योजना बनेगी। 
शुभ अंक- 15 
शुभ रंग- गुलाबी

numerology prediction 26 September 2024 ank jyotish in hindi
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 2 
नए विचार और कल्पनाएं आपके जीवन को संवार देंगे। कोई महत्वपूर्ण यात्रा आपके शेड्यूल या दिनचर्या में बदलाव ला सकती है। अपने जीवन में रंग भरने के लिए अपने दोस्तों से मिलें और उनके साथ समय बिताएं।
शुभ अंक- 19 
शुभ रंग- बैंगनी 

विज्ञापन
विज्ञापन
numerology prediction 26 September 2024 ank jyotish in hindi
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 3 
नेटवर्किंग का प्रयोग करके आप और भी तरक्की कर सकते हैं। आज अपने शुभ चिंतकों को निराश न करें। मेहनत और ईमानदारी का बढ़िया परिणाम भी इस समय आपको प्राप्त होने वाला है। 
शुभ अंक- 21 
शुभ रंग- लाल 

विज्ञापन
numerology prediction 26 September 2024 ank jyotish in hindi
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 4 
आज अपने परिवार को समय दें हालाँकि इससे आपका काम प्रभावित हो सकता है। तनाव से बचें और चीज़ों को हलके में लें। लोगों के बारे में न अधिक सोचें क्योंकि आप उन पर निर्भर नहीं है। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। 
 शुभ अंक- 11  
शुभ रंग- भूरा 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, aaj ka rashifal, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro, vastu shastra and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed