Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
Ank Jyotish 25 June: शनिवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा
अंक 1
आज आपका धन अटक सकता है। बिना सोच विचार के कहीं भी धन न लगाएं। अपनी माता का आशीर्वाद आपको आगे बढ़ने में सहयोग देगा। आर्थिक कार्यों में देरी के कारण मन उदासीन रहेगा। दिन व्यस्तता भरा रहेगा।
शुभ अंक-4
शुभ रंग- सिल्वर
अंक 2
कुछ बड़ी योजनाएं बन रही हैं । अपने परिवार से सलाह करें और भविष्य में होने वाले मतभेदों से बचने के लिए विचार-विमर्श करें। आपको धन-संबंधी फायदें मिलेंगे। धन ही नहीं बल्कि अपने काम में प्राप्त की गयी प्रतिष्ठा भी आपको आज आकर्षित करेगी।
शुभ अंक-1
शुभ रंग-नीला
अंक 3
आज प्राथमिकताओं के अनुसार अपने कार्यों को बांटे। आप उत्साहित महसूस करेंगे लेकिन यह उत्साह आपको बेचैन कर सकता है। रचनात्मक पेशे वालों को सम्मान मिलेगा। अगर आप अपनी गलतियों को स्वीकार नहीं करते है तो आप एक और गलती कर बैठते हैं।
शुभ अंक-21
शुभ रंग- नारंगी
अंक 4
किसी का स्वास्थ्य आपके लिए चिंता का विषय हो सकता है। ड्रग्स, अल्कोहल और अन्य बुराईयों को छोड़कर अच्छे निर्णय लें। कोई दिव्य शक्ति आपको इशारा करेगी, जिससे आपको किसी दुःख या नुकसान के बारे में जानने का मार्ग मिलेगा।
शुभ अंक-8
शुभ रंग -गहरा हरा