Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
Aaj Ka Ank Jyotish: जानें रविवार को कौन सा अंक और रंग रहेगा आपके लिए शुभ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंक - 1
आज आप कार्यक्षेत्र में ऊर्जावान होंगे। किसी भी दस्तावेज पर हस्ताक्षर सोच समझकर करें। पहले सावधानीपूर्वक पढ़ें, फिर हस्ताक्षर करें। दांपत्य जीवन में जीवनसाथी से रिश्ते मधुर हो सकते हैं। आप दोनों के बीच अच्छा तालमेल बैठेगा।
शुभ अंक – 11
शुभ रंग – क्रीम
अंक - 2
दिन बहुत ही शानदार ढ़ंग से बीतेगा। आज आप अपनी योग्यताओं और क्षमताओं का भरपूर इस्तेमाल करेंगे। चिंताओं से छुटकारा मिलेगा। बिजनेस पार्टनर के संग बिजनेस में तालमेल बिठा पाएंगे। किसी मित्र से खास मुलाकात हो सकती है।
शुभ अंक – 10
शुभ रंग – बैंगनी
अंक - 3
दिन मिला जुला बीतेगा। दोस्तों संग किसी योजना पर काम कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र की दिशा में अच्छा कार्य करेंगे। नई नौकरी मिलने की संभावना है। आपको व्यावसायिक और निजी अनुबन्धों के लिए समय अनुकूल रहेगा। इसके साथ ही मानवीय सेवा में आपका मन लगेगा। शांत मन के साथ समय घर-परिवार, पड़ोस और समाज के बीच खुशी एवं शांति का माहौल रहेगा।
शुभ अंक – 12
शुभ रंग – गोल्डन
अंक - 4
आज आपके व्यापार में लाभ के आसार बनेंगे और मन प्रसन्न रहेगा। जो भी कार्य आपने सोच रखें हैं, वह इस समय बहुत ही शांतिपूर्वक सम्पन्न होंगे। आप अपने बच्चों के साथ व्यस्त रहेंगे, जिससे आपके मन को बहुत सुकून मिलेगा। लेकिन बच्चों की शिक्षा को लेकर चिंतित हो सकते हैं।
शुभ अंक - 4
शुभ रंग - नीला