Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
Ank Jyotish 23 January 2022: रविवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा
अंक- 1
पैर के दर्द के कारण कमजोरी महसूस कर सकते हैं। परीक्षा में सफलता मिलेगी। धन का ध्यान पूर्वक प्रयोग करें। ज्यादा फायदे के चक्कर में नुकसान भी हो सकता है। महिलाओं के लिए आज का दिन शुभ रहेगा।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- केसरिया
अंक- 2
मन अशांत रहेगा मन की शांति के लिए भगवान का ध्यान करें या कोई अच्छा कार्य करने का प्रयास करें। व्यर्थ की वस्तुओं में खर्चा होगा। पति पत्नी के बीच आपसी ताल मेल कम रहेगा।
शुभ अंक- 10
शुभ रंग- हल्का नीला
अंक- 3
प्रेमी के साथ समय व्यतीत करने का मौका मिल सकता है। विद्यार्थियों के लिए शुभ दिन है। कोई बात आपको परेशान कर सकती है, शांति बनाए रखें।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- भूरा
अंक- 4
जोश और ऊर्जा से भरे रहेंगे। अत्यधिक आत्मविश्वास से बचें। निर्णय लेने से पहले जांच लें। आपके रूतबे से लोग प्रभावित होंगे और सम्मान भी मिलेगा। व्यापारिक यात्रा से फायदा होगा। कोई नया सौदा हो सकता है।
शुभ अंक- 11
शुभ रंग- लेमन