Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
Aaj Ka Ank Jyotish: जानें रविवार का आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा
अंक 1
आज किसी कार्य को लेकर यात्रा पर जाना पड़ेगा। धन के लिए बनाई गई योजना लाभ देगी। व्यापार में आप अच्छा नाम कामाएंगे। इस दौरान आप किसी प्रॉपर्टी में निवेश करने की प्लानिंग कर सकते हैं।
शुभ अंक-5
शुभ रंग- हरा
अंक 2
अपने खर्चों को लेकर सावधान रहना होगा। कुछ घटनाएं दिनचर्या और जीवन में परिवर्तन ला सकती हैं। धन की योजना में निवेश करेंगे। व्यापार में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है।
शुभ अंक- 67
शुभ रंग- ग्रे
अंक 3
नौकरीपेशा लोगों के लिए ये समय थोड़ा कठिन रहेगा। इस दौरान अपने घरेलू मुद्दों को घर में ही सुलझाएं।विद्यार्थी किसी नौकरी से संबंधित परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं।
शुभ अंक- 21
शुभ रंग- लाल
अंक 4
आज किसी यात्रा पर जाना होगा, जो आपके लिए लाभ से भरी होगी। माता पिता के आशीर्वाद से व्यापार में तरक्की होगी। किसी खास दोस्त से मिलने का अवसर प्राप्त होगा।
शुभ अंक- 56
शुभ रंग- क्रीम