Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
Ank Jyotish 21 march 2022: सोमवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंक 1
आप स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से बचने के लिए डॉक्टर या हॉस्पिटल जा सकते हैं। आराम करें और आध्यात्मिक चिंतन के लिए समय निकालें। अपने भय का सामना करें और कोई भी निर्णय समझदारी से लें।
शुभ अंक-11
शुभ रंग- सफेद
अंक 2
कार्य भार और प्रतिबद्धताओं से आज आपको मुक्ति मिलेगी। कुछ नजदीकी लोग आपको हमेशा प्रेरित करते है। पुराने संपर्क भी आपकी मदद कर सकते है। केवल उन्ही कार्यों पर अपना ध्यान केंद्रित करें जो आप करना चाहते हो।
शुभ अंक- 15
शुभ रंग- हरा
अंक 3
अचानक कोई घरेलू परेशानी पैदा हो सकती है, जो किसी चोरी या दुर्घटना के कारण होगी। यह अस्थायी नुकसान है क्योंकि जल्द ही भाग्य आपके साथ होगा। अपने दोस्त या भाई के साथ खाली समय का आनंद लें।
शुभ अंक- 17
शुभ रंग- काला
अंक 4
लोग यह जानते है कि आप हर काम मन लगा कर करते हैं और इस कारण आपको शानदार परिणाम मिलते हैं। आपका मन दूसरों की सेवा करने का करेगा। अपना ध्यान केंद्रित कर के हर काम को जल्द से जल्द समाप्त करेंगे।
शुभ अंक- 21
शुभ रंग- नीला