Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
Ank Jyotish 21 February 2023: मंगलवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा
अंक 1
धोखे या छल से बचने के लिए सावधानी बरतें। अगर अकेला महसूस कर रहे हैं तो किसी क्लब या सामाजिक कार्यक्रम में भाग लें। जो भय आपको परेशान कर रहा है उसका सामना करें।
शुभ अंक- 21
शुभ रंग- नारंगी
अंक 2
आज आप समय कैसे व्यतीत करेंगे,यह पूरी तरह से आप पर निर्भर करता है। आप अपने दोस्तों के साथ समय बिता सकते है या कुछ लोग दोस्तों की भलाई के लिए काम करेंगे। दोस्तों के साथ मिल कर काम करने से सफलता प्राप्त होगी।
शुभ अंक-11
शुभ रंग- भूरा
अंक 3
रिश्ते के अंत होने के कारण दिल के मामले अभी बीच मझदार में हैं। अपने कनेक्शन को बचाने के लिए वो सब करें जो आप चाहते हैं, किंतु अगर ज़रूरत हो तो उसे जाने दें। अभी आपकी कड़ी मेहनत को नोटिस किया जा रहा है।
शुभ अंक- 19
शुभ रंग- हरा
अंक 4
पदोन्नति और वेतन में वृद्धि भी आपके नाम है। आज हर चीज़ उत्तम लग रही है क्योंकि आप नए उत्साह और ऊर्जा से भरपूर है। आपका ध्यान सिर्फ धन ही नहीं बल्कि सामाजिक प्रतिष्ठा और पहचान पर भी रहेगा।
शुभ अंक-23
शुभ रंग- पीला