फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Ank Jyotish 20 October: शुक्रवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Fri, 20 Oct 2023 12:12 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Fri, 20 Oct 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
numerology prediction 20 October 2023 ank jyotish in hindi
ank jyotish - फोटो : अमर उजाला

Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी


अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

यह भी पढ़ें-

numerology prediction 20 October 2023 ank jyotish in hindi
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 1 
आज का दिन आपके लिए पूरा दिन भाग्यशाली रहने वाला होगा। धन लाभ के बेहतरीन मौके हासिल होंगे। आध्यात्मिक कार्यों के लिए भी उत्कृष्ट समय है। मनुष्य नकारात्मक बातों से जितना दूर रहेगा, ख़ुशी से उतना ही नजदीक रहेगा।
शुभ अंक- 20
शुभ रंग-  हरा
numerology prediction 20 October 2023 ank jyotish in hindi
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक- 2
आज आपको कुछ परेशानियां उठानी पड़ सकती है। आमदनी में नुकसान होने से मन परेशान हो सकता है। काम का बोझ ज्यादा रहेगा। जवाबों के लिए अपने अकेलेपन और शांति का प्रयोग कर सकते हैं। 
शुभ अंक- 16
शुभ रंग- पीला 
विज्ञापन
विज्ञापन
numerology prediction 20 October 2023 ank jyotish in hindi
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 3
आज किसी खास लोगों के साथ आपकी मुलाकात हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको नई उपलब्धियां हासिल हो सकती हैं। आज का समय अपनी ताकत और कमजोरियों को आंकने का है। आज आपमें दोस्तों और रिश्तेदारों से मिलने की तीव्र लालसा है। 
शुभ अंक- 10
शुभ रंग- केसरिया 
विज्ञापन
numerology prediction 20 October 2023 ank jyotish in hindi
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 4
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला साबित हो सकता है। अचानक धन लाभ के अवसर प्राप्ति होंगे। आज का समय शांत रहने और आत्मनिरीक्षण करने का है। आध्यात्मिकता, प्रवचन या योग-ध्यान से लाभ हासिल हो सकता है। 
शुभ अंक- 16 
शुभ रंग- नीला 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, aaj ka rashifal, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro, vastu shastra and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed