फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Ank Jyotish: मूलांक 8 वाले बरतें थोड़ी सावधानी, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिष राशिफल

Thu, 20 Mar 2025 06:28 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Thu, 20 Mar 2025 06:28 AM IST
सार

Numerology Prediction Today in Hindi: अंक ज्योतिष के अनुसार, हर व्यक्ति की जिंदगी में अंक एक विशेष भूमिका निभाते हैं। जन्मतिथि के आधार पर बनने वाले अंक से यह जाना जा सकता है कि आपके लिए आज का दिन कैसा रहेगा। 20 मार्च का दिन कुछ के लिए तरक्की और सफलता का संकेत लेकर आया है, तो कुछ को थोड़ी सतर्कता बरतने की जरूरत होगी। आइए जानते हैं, आपके अंक के अनुसार आज का राशिफल।  

विज्ञापन
Numerology Prediction 20 March 2025 Aaj Ka Ank Jyotish in hindi
20 मार्च का अंक ज्योतिष राशिफल - फोटो : amar ujala

दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी


अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है। सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके। 

उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।

इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

Surya Grahan 2025: सूर्य ग्रहण के समय भूलकर भी न करें ये पांच काम, मिल सकता है अशुभ परिणाम

Numerology Prediction 20 March 2025 Aaj Ka Ank Jyotish in hindi
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 1 
आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा। नए अवसर मिल सकते हैं, खासकर करियर और बिजनेस से जुड़े मामलों में। अगर कोई नया प्रोजेक्ट शुरू करना चाहते हैं, तो समय अनुकूल है। निजी जीवन में भी खुशहाली बनी रहेगी।  
शुभ अंक- 52 
शुभ रंग- सिल्वर

Numerology Prediction 20 March 2025 Aaj Ka Ank Jyotish in hindi
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 2
आज आपको धैर्य और समझदारी से काम लेना होगा। भावनात्मक रूप से थोड़े कमजोर महसूस कर सकते हैं, लेकिन परिवार और दोस्तों का साथ मिलेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी।  
शुभ अंक- 22  
शुभ रंग- ग्रे

विज्ञापन
विज्ञापन
Numerology Prediction 20 March 2025 Aaj Ka Ank Jyotish in hindi
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 3 
आज आपके अंदर नई ऊर्जा का संचार होगा। कार्यस्थल पर आपकी मेहनत का फल मिलेगा। कोई पुराना अधूरा काम पूरा होने की संभावना है। धन लाभ के योग भी बन रहे हैं।  
शुभ अंक-12 
शुभ रंग- हरा

विज्ञापन
Numerology Prediction 20 March 2025 Aaj Ka Ank Jyotish in hindi
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 4 
आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। अचानक कोई समस्या सामने आ सकती है, लेकिन समझदारी से काम लेंगे तो स्थिति नियंत्रण में रहेगी। फालतू की बहस से बचें और अपने लक्ष्यों पर फोकस करें।  
शुभ अंक- 2 
शुभ रंग- क्रीम

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, aaj ka rashifal, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro, vastu shastra and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed