Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
Ank Jyotish 20 June: सोमवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा
अंक 1
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा, लेकिन भाग्य का साथ मिलने से आपकी संतान के विवाह में आ रही समस्या समाप्त होगी और परिवार में खुशी की लहर दौड़ेगी।
शुभ अंक - 18
शुभ रंग-लाल
अंक 2
आपको अपने किसी परिजन के स्वास्थ्य की चिंता सता सकती है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में एकाग्र होकर जुटना होगा, तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे। प्रेम संबंधों में संवेदनशीलता देखने को मिलेगी।
शुभ अंक-1
शुभ रंग - जामुनी
अंक 3
माता-पिता से आपका कोई वैचारिक मतभेद भी पनपता देख रहा है। आपको बड़े व सज्जन व्यक्तियों का आदर सत्कार करने का मौका मिलेगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेंगा।
शुभ अंक - 6
शुभ रंग - गुलाबी
अंक 4
आज का दिन आपकी मान व प्रतिष्ठा बढ़ाने वाला रहेगा। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को किसी महिला मित्र के सहयोग व धन लाभ मिलेगा और संतान द्वारा कुछ अच्छे कार्यों की सराहना समाज में होगी।
शुभ अंक-5
शुभ रंग - औरेंज