Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
Aaj Ka Ank Jyotish: जानें मंगलवार को कौन सा अंक और रंग रहेगा आपके लिए शुभ
अंक 1
प्रकृति में समय बिताने से आप तनाव और नुकसान की भावनाओं से छुटकारा पा सकते हैं। अपने माता-पिता और बच्चों की ज़रूरतों को पूरा करें। याद रखें, परिवार सबसे पहले आता है और धन के मुद्दे इंतज़ार कर सकते हैं।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- केसरिया
अंक 2
अपने विचारों और प्रेम को करीबी लोगों के साथ शेयर करें। संचार के विभिन्न तरीके आपको व्यस्त रखेंगे बस दूसरों से बात करते समय शब्दों का प्रयोग सोच समझ कर करें।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- सफेद
अंक 3
नए अवसर आपकी प्रतीक्षा कर रहे हैं। आज नए अनुबंध या प्रस्ताव के लिए किसी मीटिंग में भाग ले सकते हैं। आप किसी खास के साथ एक छोटी यात्रा पर जायेंगे।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- गुलाबी
अंक 4
जगह की सुंदरता को देखें और बहुत सी तस्वीरें लें। बातचीत अभी महत्वपूर्ण है इसलिए सबके संपर्क में रहना न भूलें। वित्तीय सुरक्षा आज आपकी सूची में पहले नंबर पर रहेगी।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पीला