Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष 20 अप्रैल 2021: मंगलवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा
अंक - 1
कार्य व्यापार को लेकर थोड़ी चिंता बनी रह सकती है। रिश्तेदारों से आज किसी भी प्रकार की सहयोग की अपेक्षा कर सकते हैं। पारिवारिक सुख शांति में आज आपकी अहम भूमिका रहेगी।
शुभ अंक -14
शुभ रंग – अल्ट्रा ग्रीन
अंक – 2
आज आपको अपनी कमियों को सुधारने का दिन है। सीनियर आपके काम की तारीफ करेंगे। हालांकि इस बीच अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखें।
शुभ अंक-10
शुभ रंग- गहरा नीला
अंक - 3
सरकारी कामकाज में सफलता मिल सकती है। आज आपको ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। ऑफिस या व्यापार में कुछ लोग जो आपसे जलते हैं, वह आपके विरुद्ध जा सकते हैं।
शुभ अंक-24
शुभ रंग – पीला
अंक – 4
कार्य की अधिकता के कारण तनाव में आ सकते हैं, जरूरत है आपको अपनी भावनाओं को काबू करने की। घर परिवार को भी समय कम दे पाएंगे।
शुभ अंक – 42
शुभ रंग – हरा