Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

19 november Ka Ank Jyotish: रविवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Sat, 18 Nov 2023 05:02 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता सिंह Updated Sat, 18 Nov 2023 05:02 PM IST
विज्ञापन
numerology prediction 19 November 2023 ank jyotish in hindi
19 नवंबर का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala

Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी


अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

यह भी पढ़ें-

Trending Videos
numerology prediction 19 November 2023 ank jyotish in hindi
dainik ank jyotish - फोटो : istock

अंक 1 
आज आपको शासन व सत्ता का भरपूर सहयोग मिलता दिख रहा है। यदि आपने पहले किसी से कर्ज लिया हुआ था, तो  आप उसे उतारने में सफल रहेंगे। कार्य क्षेत्र में आपको कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला को सीखना होगा, तभी आप अपने जूनियर से काम निकलवाने में कामयाब रहेंगे। 
शुभ अंक- 11 
शुभ रंग- काला

numerology prediction 19 November 2023 ank jyotish in hindi
dainik ank jyotish - फोटो : istock

अंक 2
जो लोग रोजगार की तलाश कर रहे हैं, उन्हें  कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। पिताजी से यदि कोई अनबन थी, तो आज वह दूर होगी। सायंकाल का समय  आप अपने परिजनों के साथ आमोद प्रमोद में व्यतीत करेंगे।
शुभ अंक- 21 
शुभ रंग- सफेद 

विज्ञापन
विज्ञापन
numerology prediction 19 November 2023 ank jyotish in hindi
dainik ank jyotish - फोटो : istock

अंक 3  
यदि किसी काम में  आपको विनिमय करना पड़े, तो दिल खोलकर करें, तभी वह भविष्य मे आपके लिए लाभदायक रहेगा। आप किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं। आप के निर्णय लेने की क्षमता का आपको लाभ मिलेगा। 
शुभ अंक-31 
शुभ रंग- हरा 

विज्ञापन
numerology prediction 19 November 2023 ank jyotish in hindi
dainik ank jyotish - फोटो : istock

अंक 4 
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। विद्यार्थियों को परीक्षा में अच्छा फल मिलेगा।  आप अपनी शान शौकत की कुछ वस्तुओं पर भी  धन व्यय करेंगे, जिसे देखकर आपके शत्रु परेशान रहेंगे।
शुभ अंक- 51 
शुभ रंग-  केसरिया 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, aaj ka rashifal, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro, vastu shastra and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed