Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Ank Jyotish: मूलांक 4 वाले अपने काम पर ध्यान दें, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिष राशिफल

Sat, 19 Apr 2025 06:26 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sat, 19 Apr 2025 06:26 AM IST
सार

अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है।

विज्ञापन
Numerology Prediction 19 April 2025 Aaj Ka Ank Jyotish in hindi
आज का अंक ज्योतिष राशिफल - फोटो : amar ujala

दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी


अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है। सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके। 
Vastu Tips: बार-बार हो रही है धनहानि और नहीं बच रहा है एक भी पैसा? कहीं पर्स में ये चीजें तो नहीं रखते हैं आप
उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।

इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
Gemstone: नीलम से लेकर पन्ना तक, किस दिन पहनना चाहिए कौन सा रत्न? यहां जानें इसके लाभकारी प्रभाव

Trending Videos
Numerology Prediction 19 April 2025 Aaj Ka Ank Jyotish in hindi
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 1 
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक रहेगा। आप अपने आत्मविश्वास के साथ किसी भी कार्य में सफलता हासिल कर सकते हैं। दिनभर ऊर्जा से भरा रहेगा, लेकिन धैर्य बनाए रखें और जल्दीबाजी से बचें। किसी को भी अपने विचारों से प्रभावित न होने दें, अपनी दिशा पर ध्यान केंद्रित रखें।
शुभ अंक- 52 
शुभ रंग- सिल्वर

Numerology Prediction 19 April 2025 Aaj Ka Ank Jyotish in hindi
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 2
आज का दिन शांत और सौम्य रहेगा। भावनात्मक दृष्टिकोण से आपको कुछ नई समझ प्राप्त हो सकती है, खासकर रिश्तों में। तनाव से बचने के लिए मानसिक शांति बनाए रखें। अपने विचारों और भावनाओं को सही तरीके से व्यक्त करने का प्रयास करें, ताकि आपके संबंधों में मजबूती आए।
शुभ अंक- 22  
शुभ रंग- ग्रे

विज्ञापन
विज्ञापन
Numerology Prediction 19 April 2025 Aaj Ka Ank Jyotish in hindi
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 3 
आज का दिन आपके लिए बहुत ही रचनात्मक और सामाजिक होगा। आप कुछ नया सीखने के लिए प्रेरित होंगे। अपने विचारों को लोगों के सामने रखें और सहयोग प्राप्त करें। आत्म-अभिव्यक्ति में संयम बरतें, ताकि आपकी राय प्रभावशाली हो।
शुभ अंक-12 
शुभ रंग- हरा

विज्ञापन
Numerology Prediction 19 April 2025 Aaj Ka Ank Jyotish in hindi
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 4 
आज आपके लिए दिन थोड़ा व्यस्त रह सकता है। काम में अधिक ध्यान देने की आवश्यकता हो सकती है, लेकिन यह दिन काफी प्रगति लाने वाला होगा। अपने कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से करें, ताकि किसी भी असुविधा से बच सकें।
शुभ अंक- 2 
शुभ रंग- क्रीम

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, aaj ka rashifal, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro, vastu shastra and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed