Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
Aaj Ka Ank Jyotish: जानें बुधवार का आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंक 1
आपकी कड़ी मेहनत का परिणाम आपको जल्द ही मिलेगा जो आपकी शक्ति और प्रतिष्ठा को बढ़ाएगा। अपनी मानसिक शक्तियों को नजरअंदाज न करें आप किसी भी मुश्किल को आसानी से हल कर सकते हैं।
शुभ अंक- 52
शुभ रंग- सिल्वर
अंक 2
आपको अपनी निर्धारित सीमाओं का ज्ञान है और आप यह भी जानते हैं कि उनका विस्तार किया जा सकता है। आपके भ्रमित होने की संभावना है इसलिए आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें। अगर हो सके तो अपने रोजाना के कामों से छुट्टी लें।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पीला
अंक 3
व्यापार में समय को धन के बराबर आँका गया है इसलिए समय का सदुपयोग करना बेहद ज़रूरी है अन्यथा धन का भी नुकसान होगा। सामान की खरीद या बिक्री के लिए अपने पार्टनर्स और करीबी साथी की सलाह अवश्य लें।
शुभ अंक-12
शुभ रंग- हरा
अंक 4
आपको कानूनी या वित्तीय मुद्दों पर केंद्रित बैठकों की आवश्यकता हो सकती है। किसी भी जोखिम भरे काम से बचें। व्यवसाय और परिवार के मामलों में अपना व्यवहार कूटनीति से भरपूर रखें।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- क्रीम