Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
यह भी पढ़ें-
2 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 1
यह पल आपके लिए समृद्धि भरे हैं क्योंकि आप आर्थिक लाभ और अपने दोस्तों के साथ का मज़ा ले रहे हैं। अपने घर के मामलों को नजरअंदाज न करें क्योंकि अपने संबंधों पर ध्यान देने की ज़रूरत हैं।
शुभ अंक- 19
शुभ रंग- बैंगनी
3 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 2
हंसमुख मनोदशा, अच्छा स्वास्थ्य और आराम आपको काम करने में मदद करेंगे। अपने काम से पहचान मिलेगी और आप अन्य लोगों को भी प्रेरित करेंगे। छोटी समस्याओं में न उलझें। कार्य ,दूसरों की भलाई और अच्छी आदतों पर ध्यान केंद्रित करें।
शुभ अंक- 21
शुभ रंग- लाल
4 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 3
छानबीन और मूल्यांकन का समय बीत चुका है। अगर आप अनसुना या नाकाबिल अनुभव कर रहे हैं तो शांत रहें। आपकी मेहनत को नोटिस किया जा रहा है। जहाँ आपका काम संतुलित है वहीं व्यक्तिगत जीवन जटिल हो सकता है।
शुभ अंक- 15
शुभ रंग- गुलाबी
5 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 4
जो रिश्ते तनाव पैदा कर रहे हैं उन्हें समाप्त करना ही बेहतर है। आपके ग्रह बता रहे है कि आज आपके लिए महीने का सबसे अच्छा दिन है। आज उत्साहित और बलशाली महसूस करेंगे, लेकिन अपनी सनक की वास्तविकताओं को न भूलें।
शुभ अंक- 10
शुभ रंग-ग्रे