फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Ank Jyotish: जानें गुरुवार को कौन सा अंक और रंग रहेगा आपके लिए शुभ

Thu, 15 Aug 2024 06:13 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Thu, 15 Aug 2024 06:13 AM IST
विज्ञापन
numerology prediction 15 August 2024 ank jyotish in hindi
15 अगस्त का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala

Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी


अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

numerology prediction 15 August 2024 ank jyotish in hindi
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 1 
आज किसी करीबी या सहकर्मी से सम्बन्धित समस्या, दुर्घटना या अप्रिय खबर से आपका मन कामकाज में नहीं लगेगा। इसी क्रम में काम का दबाव भी बढ़ सकता है। 
शुभ अंक- 52 
शुभ रंग- सिल्वर

numerology prediction 15 August 2024 ank jyotish in hindi
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 2
अचानक प्राप्त हुई आय को आप अपनी सुख-सुविधा के लिए प्रयोग में ला सकते हैं। सफलता आपका इंतज़ार कर रही है बस आगे बढ़ कर इसे हासिल करें। 
शुभ अंक- 22  
शुभ रंग- ग्रे

विज्ञापन
विज्ञापन
numerology prediction 15 August 2024 ank jyotish in hindi
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 3 
हो सकता है कि आज आपके नए विचार या योजनाएं सफल न हों लेकिन साहसिक या जोखिम भरे कार्य आज आपके कार्ड में है। यह समय आत्मनिरीक्षण का है और आप का खुद पर पूरा नियंत्रण हैं। 
शुभ अंक-12 
शुभ रंग- हरा

विज्ञापन
numerology prediction 15 August 2024 ank jyotish in hindi
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 4 
आज आपके प्रयास, अनुभव और योजनाएं आपको अलग पहचान दिला सकती हैं। आप अपने पार्टनर्स और बॉस से बातचीत करने की हर कोशिश करेंगे और उन्हें अपनी सूझबूझ से प्रभावित करेंगे। 
शुभ अंक- 2 
शुभ रंग- क्रीम

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, aaj ka rashifal, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro, vastu shastra and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed