Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
Aaj Ka Ank Jyotish: जानें सोमवार का आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा
अंक 1
अगर आज कोई नुकसान हुआ है तो उसकी भरपाई जल्द हो जाएगी। प्रेम संबंध में आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी। भावनात्मक एवं पारिवारिक संबंधों का ध्यान रखें। अचानक कहीं भ्रमण का कार्यक्रम बन सकता है।
शुभ अंक- 21
शुभ रंग- नारंगी
अंक 2
आज का दिन आपके लिए उल्लास भरा रहेगा। जीवनसाथी का साथ आपके सौभाग्य में वृद्धि करेगा। वाहन या घर खरीदने के लिए आज का दिन उचित है। रुके हुए काम पूरे हो सकते है। आज आप रिश्तों को लेकर दुविधा में पड़ सकते हैं।
शुभ अंक-11
शुभ रंग- भूरा
अंक 3
परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। बच्चों की तरफ से परेशानी आ सकती है। वैवाहिक जीवन में भी थोड़ी समस्याएं आएंगी लेकिन आप समझदारी और चतुरता से उन्हें संभाल लेंगे। जीवनसाथी का सहयोग और प्रेम में सफलता मिलेगी। विवाह के योग बन रहे हैं।
शुभ अंक- 19
शुभ रंग- हरा
अंक 4
दिन की शुरुआत में पारिवारिक मामले आपको बेचैन करेंगे। परिवार का कोई व्यक्ति झुकना नहीं चाहेगा। परिजनों या पत्नी से मतभेद हो सकता है। परन्तु करियर एवं व्यक्तिगत जीवन में अहम को न आने दें।
शुभ अंक-23
शुभ रंग- पीला