Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
Ank Jyotish 13 march 2022: रविवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा
अंक 1
अभी एक छोटी यात्रा आपकी शारीरिक और मानसिक तंदुरुस्ती को सुधार सकती है। लेखन, संगीत, कला के माध्यम से आत्म अभिव्यक्ति के लिए समय निकालें। अलगाव और अकेलेपन का यह चरण अस्थायी है और भविष्य में आपको बेहतर अवसर मिलने वाले हैं।
शुभ अंक- 21
शुभ रंग- सफेद
अंक 2
अपने निजी कामों में व्यस्त रहेंगे और रिश्तों में शांति चाहेंगे। पुरानी यादों को पीछे छोड़ कर जीवन का मज़ा लें। भविष्य के बारे में सोच कर योजना बनाएं।
शुभ अंक- 25
शुभ रंग- लाल
अंक 3
अभी घरेलू मामले आपके दिमाग में हो सकते हैं और भाई या माता पिता का स्वास्थ्य आपको परेशान कर सकता है। सामाजिक उत्सवों का आनंद, क्लब मेंपार्टी या रेस्टोरेंट का मज़ा लेने के लिए समय निकालें। धन का सदुपयोग करे और फिजूल खर्च से बचे।
शुभ अंक- 12
शुभ रंग- नारंगी
अंक 4
नए निजी और व्यावसायिक संबंधों के लिए भविष्य की योजनाएं बनाने के लिए समय अच्छा हैं। अपने परिवार के साथ समय व्यतीत करे। कल्पना करना और काम टालना छोड़ें। आपका परिश्रम ही आपको सफलता दिलाएगा।
शुभ अंक- 23
शुभ रंग- गुलाबी