फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Ank Jyotish: जानें गुरुवार का आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Thu, 13 Jun 2024 08:29 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Thu, 13 Jun 2024 08:29 AM IST
विज्ञापन
numerology prediction 13 June 2024 ank jyotish in hindi
13 जून का अंक ज्योतिष - फोटो : अमर उजाला

Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी


अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

numerology prediction 13 June 2024 ank jyotish in hindi
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक  1
सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा। आत्मविश्वास में कमी महसूस करेंगे। उसे अपने पर हावी न होने दें। फोन पर मित्र से बातचीत करेंगे। प्रोग्राम, पार्टी आदि में जा सकते हैं। काम में मन नहीं लगेगा। करियर में उतर चढ़ाव रहेगा। बहसबाजी से बचें। बॉस के दिए टारगेट मुश्किल से पूरे होंगे।
शुभ अंक - 14
शुभ रंग - नारंगी

numerology prediction 13 June 2024 ank jyotish in hindi
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक – 2
आज रूका हुआ काम पूरा होगा। कुछ सरकारी मुलाज़िम को ख़ुशी की खबर मिल सकती है। परिवार के साथ किसी रिश्तेदार के यहां जाना हो सकता है। नई नौकरी का आवेदन कर सकते हैं। प्रेमी के साथ आज समय बीतेगा। विवाह का रिश्ता आ सकता है। मन पसन्द जगह पर धूमने जाएंगे।
शुभ अंक - 29
शुभ रंग - पीला

विज्ञापन
विज्ञापन
numerology prediction 13 June 2024 ank jyotish in hindi
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक - 3
व्यर्थ की यात्राएं होंगी। व्यापार व कारोबार में सोच समझकर इन्वेस्ट करें। लाभ की संभावनाएं अधिक नहीं है। अध्यात्म की ओर झुकाव रहेगा। नये मित्र बनेंगे। सरकारी नौकरी वालों को पदोन्नत्ति मिलेगी। पति-पत्नी का साथ अच्छा रहेगा।
शुभ अंक - 6
शुभ रंग – गुलाबी

विज्ञापन
numerology prediction 13 June 2024 ank jyotish in hindi
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक - 4
आप अपने वसूलों के खिलाफ किसी भी कीमत पर समझौता न करें। आज आपको यश प्राप्त होगा। आपका काम लोग पसन्द करेंगे। शाम को अच्छी खबर मिलेगी। वैवाहिक जीवन में ठहराव से तंग आकर पति-पत्नी में झगड़ा होगा। भाई-बहन के साथ सुखद समय बितायेंगे।
शुभ अंक – 4
शुभ रंग – हरा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, aaj ka rashifal, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro, vastu shastra and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed