अंक ज्योतिष 13 जुलाई 2021: मंगलवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंक - 1
जीवनसाथी की सेहत की चिंता रहेगी। आपको धैर्य के साथ काम लेना चाहिए। अपने कार्य में आप निपुण हैं। बाधाएं तो आएंगी, लेकिन डरें नहीं, उसे दूर करने का प्रयास करें। किसी भी प्रकार की गैर-जिम्मेदराना हरकत नहीं करें। विवाह के शुभ योग बन रहे हैं।
शुभ अंक -13
शुभ रंग – हरा
अंक – 2
आज आपको शानदार परिणाम मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। आज के दिन व्यावसायिक यात्रा कर सकते हैं। नयी साझेदारी शुरू हो सकती है। दूसरों की सलाह पर काम न करें। सरकारी कार्यों में रूकावट आ सकती है।
शुभ अंक-12
शुभ रंग- नीला
अंक - 3
विवाह योग्य जातकों का विवाह के लिये रिश्ता आ सकता है। किसी भी प्रकार की आलोचना से घबराएं बिना प्रेम से कार्य करें। प्रेमी से मुलाकात हो सकती है। संतान से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है। माता की बातों का सम्मान करें और उनकी सलाह लें।
शुभ अंक-5
शुभ रंग – हरा
अंक – 4
आज आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में बढ़ोत्तरी होगी। संतान की जरूरतों पर खर्च होगा। किसी के साथ अपनी गोपनीय बातें शेयर न करें। संभल कर फैसला लें। धन की स्थिति सुधरेगी बैंक बैलेंस में वृद्धि होगी।
शुभ अंक – 12
शुभ रंग – क्रीम