Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
यह भी पढ़ें-
2 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 1
आज के दिन आपका समझदार व्यवहार हर मुसीबत से बचाएगा। नौकरीपेशा जातक आज कार्यक्षेत्र में उपलब्धि अर्जित करने में कामयाब होंगे। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। भीड़ हमेशा उस रास्ते पर चलती है जो आसान होता है, लेकिन यह जरूरी नहीं कि भीड़ हमेशा सही रास्ते पर चले, इसलिए आप अपने रास्ते को खुद चुनिए।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- पीला
3 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 2
आज के दिन आप उत्साह से लबरेज रहेंगे। जो लोग किसी व्यापार में लगे हुए उनके लिए दिन मुनाफा वाला रहेगा। सफलता का मित्रों और परिवार के साथ आनंद लें लेकिन सावधानी ज़रूर बरतें। आज कुछ दुर्घटनाएं या चोरी की संभावना है इसलिए संभलकर रहें।
शुभ अंक- 28
शुभ रंग- नीला
4 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 3
दिन अच्छे से बीतेगा। कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलता प्राप्त करने के योग हैं। पारिवारिक रिश्तों से आर्थिक फायदा मिलेगा। अपने बदलते मनोभाव के कारण आप उदास महसूस कर सकते है। पुरानी अच्छी चीजों के बारे में विचारकर के आपको अच्छा लगेगा।
शुभ अंक- 12
शुभ रंग- बैंगनी
5 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 4
आज के दिन आपको अच्छी सफलता प्राप्त होगी। एक साथ कई जगहों से धन लाभ की संभावना है। आपके पद में बदलाव आपके काम को भी बदल सकता हैं। अपने काम में आपको अधिक अधिकार प्राप्त होंगे। आपका नेतृत्व मूल्यवान और जरूरी है। उस सम्मान का आनंद लें जो दूसरे अभी आपको दे रहे हैं।
शुभ अंक- 14
शुभ रंग- जामुनी