Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
Ank Jyotish 12 February 2023: रविवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा
अंक 1
सरकारी नौकरी वालों को पदोन्नत्ति का मौका हैं। पति- पत्नी का साथ अच्छा रहेगा। हालांकि व्यर्थ की यात्राएं होंगी। व्यापार व कारोबार में सोच-समझकर इन्वेस्ट करें। लाभ की संभावनाएं अधिक नहीं है। अध्यात्म की ओर झुकाव रहेगा। नए मित्र बनेंगे।
शुभ रंग- नीला
अंक 2
आपका काम लोग पसंद करेंगे। शाम को अच्छी खबर मिलेगी। वैवाहिक जीवन में ठहराव से तंग आकर पति-पत्नी में झगड़ा होगा। आप अपने वसूलों के खिलाफ किसी भी कीमत पर समझौता न करें। आज आपको यश प्राप्त होगा। भाई-बहन के साथ सुखद समय बिताएंगे।
शुभ अंक- 21
शुभ रंग-सफेद
अंक 3
नई नौकरी का आवेदन कर सकते हैं। प्रेमी के साथ आज समय बीतेगा। रुका हुआ काम पूरा होगा। परिवार के साथ किसी रिश्तेदार के यहां जाना हो सकता है। मनपसंद जगह पर जा सकते हैं।
शुभ अंक- 31
शुभ रंग-हरा
अंक 4
आज खाने में जंक फूड का परहेज करें वरना बीमार पड़ सकते हैं। लोगों का सामना करना पड़ेगा, परन्तु उनकी परवाह आप नहीं करेंगे। यात्रा कर सकते हैं, लेकिन सेहत खराब रहेगा।
शुभ अंक- 12
शुभ रंग-केसरिया