Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
Aaj Ka Ank Jyotish: जानें मंगलवार का आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा
अंक 1
यात्रा से पहले या यात्रा के दौरान समस्याएं हो सकती हैं। काम या घर में आपके प्रबंधकीय कौशल किसी भी जटिलता से बचने में उपयोगी सिद्ध होंगे। नेतृत्व करने और कड़ी मेहनत करने की आपकी क्षमता दूसरों द्वारा नोटिस की गई है और जल्द ही आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे।
शुभ अंक- 19
शुभ रंग- बैंगनी
अंक 2
जीवन में बदलती हवाएं इतनी मजबूत हैं कि यह आपके काम और रिश्तों को नया अर्थ देंगी। सार्वजनिक संबंध आपके समय का एक बड़ा हिस्सा ले सकते हैं लेकिन इनसे लाभ होगा। विदेशी व्यापार या रिश्ते बनने का योग है।
शुभ अंक- 21
शुभ रंग- लाल
अंक 3
कोई रहस्य या गलती अभी आपको परेशान कर रही है। किसी सलाहकार या शिक्षक के साथ अपनी चिंताओं को शेयर करें। बुराईयां या बुरा व्यवहार आपके स्वास्थ्य या प्रतिष्ठा के लिए हानिकारक हो सकता है।
शुभ अंक- 15
शुभ रंग- गुलाबी
अंक 4
छोटे अवसरों से ही बड़े कामों की शुरुआत होती है। नए रिश्ते और गठबंधन बनेंगे।आप अपनी जीत की ओर बढ़ रहे हैं ओर अवसरों के लिए रास्ता खुद बनता जायेगा। आपका खुद पर और दूसरों पर विश्वास आपके लिए लाभदायक है।
शुभ अंक- 10
शुभ रंग-ग्रे