फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Ank Jyotish 09 july: मूलांक 4 वालों के काम में आ रही अड़चन दूर होगी, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिष राशिफल

Wed, 09 Jul 2025 05:52 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Wed, 09 Jul 2025 05:52 AM IST
सार

Numerology Prediction Today in Hindi: अंक ज्योतिष में अंकों के माध्यम द्वारा गणित के नियमों का व्यवहारिक उपयोग करके मनुष्य के विभिन्न पक्षों, उसकी विचारधारा, जीवन के विषय इत्यादि का विस्तृत विवरण प्रस्तुत करने का प्रयास किया जाता है।

विज्ञापन
Numerology Prediction 09 july 2025 Aaj Ka Ank Jyotish Mulank 1 to 9 in hindi
09 जुलाई का अंक ज्योतिष - फोटो : adobe stock

Ank Jyotish Today 09 July | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी


अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है।  इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है।  सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके। 

उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।

इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

Ank Jyotish 2025: अंक ज्योतिष से जानें कैसा रहेगा 1 से लेकर 9 मूलांक वालों का भविष्यफल

Numerology Prediction 09 july 2025 Aaj Ka Ank Jyotish Mulank 1 to 9 in hindi
कार्यस्थल पर आपकी राय को महत्व मिलेगा। - फोटो : amarujala

अंक 1 
आज का दिन नेतृत्व क्षमता को उजागर करने वाला रहेगा। कार्यस्थल पर आपकी राय को महत्व मिलेगा। प्रेम संबंधों में कुछ बातों को लेकर गलतफहमियाँ हो सकती हैं, बेहतर होगा शांतिपूर्वक बातचीत करें। आर्थिक दृष्टि से दिन संतुलित है।
शुभ अंक-22
शुभ रंग-आसमानी

Numerology Prediction 09 july 2025 Aaj Ka Ank Jyotish Mulank 1 to 9 in hindi
घर-परिवार में शांति बनी रहेगी। - फोटो : amarujala

अंक 2 
आप भावनात्मक रूप से थोड़े अस्थिर महसूस कर सकते हैं। आज निर्णय लेने में जल्दबाज़ी से बचें, विशेषकर रिश्तों और धन के मामलों में। घर-परिवार में शांति बनी रहेगी। क्रिएटिव काम करने वालों को अच्छे मौके मिल सकते हैं।
शुभ अंक-12
शुभ रंग-लाल

विज्ञापन
विज्ञापन
Numerology Prediction 09 july 2025 Aaj Ka Ank Jyotish Mulank 1 to 9 in hindi
वरिष्ठों से सराहना मिलेगी। - फोटो : amarujala

अंक 3 
आज आपकी योजनाएं रंग ला सकती हैं। कार्यक्षेत्र में मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। वरिष्ठों से सराहना मिलेगी। प्रेम में आगे बढ़ने का अच्छा समय है। आर्थिक लाभ की भी संभावना है, लेकिन सोच-समझकर खर्च करें।
शुभ अंक-17
शुभ रंग-हरा

विज्ञापन
Numerology Prediction 09 july 2025 Aaj Ka Ank Jyotish Mulank 1 to 9 in hindi
पुराने मित्र से लाभ की संभावना है। - फोटो : amarujala

अंक 4 
आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली साबित हो सकता है। जिन कामों में अड़चन आ रही थी, वे आज गति पकड़ेंगे। पुराने मित्र से लाभ की संभावना है। दांपत्य जीवन में नयापन महसूस होगा। निवेश के लिए समय अच्छा है।
शुभ अंक-7
शुभ रंग-पीला

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, aaj ka rashifal, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro, vastu shastra and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed