Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
Ank Jyotish 07 June: मंगलवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंक 1
आज आपके लिए लापरवाही खतरनाक साबित हो सकती है, चोट भी लग सकती है। आपको ज्ञान बढ़ाने का अच्छा मौका मिल सकता है। विभिन्न प्रकार की गतिविधियां आपको प्रभावित करेंगी। परिवार के साथ किसी पार्टी में भाग ले सकते हैं। आपकी जिम्मेदारियां बढ़ेगी और खर्च भी बढ़ सकता है।
शुभ अंक- 42
शुभ रंग- केसरिया
अंक 2
धन संपत्ति के लिए दिन सामान्य रहेगा। नए काम की शुरूआत हो सकती है। मांगलिक कार्यक्रम या शुभ कार्य हो सकते हैं। इस समय कोई रचनात्मक कार्य संपन्न हो सकता है। आपके द्वारा किए गए प्रयासों का फल शीघ्र मिल सकता है। व्यर्थ के कार्यों में समय व्यतीत करेंगे, तो असर स्वास्थ्य पर पड़ेगा।
शुभ अंक- 12
शुभ रंग- नारंगी
अंक 3
घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है और आप उनके साथ वक्त बिताकर अच्छा महसूस करेंगे। आस-पास की यात्रा कर सकते हैं। धन लाभ के योग बने हुए हैं। स्वास्थ्य के चलते परेशानी खड़ी हो सकती है, जिससे आप असहज महसूस करेंगे। मकान संबंधी कार्यों में आ रही दिक्कतें शीघ्र दूर हो सकती हैं।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- लेमन
अंक 4
आर्थिक परिस्थितियां आपके पक्ष में रह सकती हैं। सामाजिक विचारधारा के लोगों के साथ भेंट मुलाकात कर सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग अपना पूरा ध्यान पढ़ाई पर दे पाएंगे। शारीरिक कष्ट के योग भी बन रहें हैं। आज दांपत्य जीवन में मनमुटाव रह सकता है।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- बैंगनी