अंक ज्योतिष 06 मार्च: शनिवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा
अंक - 1
आज आपको गृह क्लेश का सामना करना पड़ सकता है। कामकाज व व्यापार बढ़ाने का पूरा प्रयास करेंगे। आपको इच्छानुकूल सफलता नहीं मिल पायेगी। आर्थिक बजट बिगड़ सकता है।
शुभ अंक - 6
शुभ रंग - पीला
अंक - 2
आज कामकाज व व्यापार की स्थितियां मजबूत होगी। जीवनसाथी से भरपूर सहयोग मिलेगा। व्यर्थ की बात पर विवाद हो सकता है। इसलिए इस बात का विशेष ध्यान रखें।
शुभ अंक- 10
शुभ रंग- लाल
अंक - 3
कार्यक्षेत्र में आपकी आलोचना हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को घाटा हो सकता है। प्रेम संबन्ध खराब हो सकते हैं। परिवारिक मेल- जोल बहुत अच्छा नहीं रहेगा। किसी के बहकावे में न आए।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- खाकी
अंक – 4
बहुत लंबे समय से रुके हुए कार्य के पूर्ण होने पर आप खुश व संतुष्ट रहेंगे। प्रेम विवाह का योग है। यात्रा पर जा सकते हैं। प्रेमिका पर ज्यादा खर्चा करेंगे। घर का सामान खरीदेंगे।
शुभ अंक – 20
शुभ रंग – हरा