05 September Ka Ank Jyotish: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है। सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके।
Aaj Ka Ank Jyotish 05 September: मूलांक 3 वालों को करना होगा ज्यादा प्रयास, जानें आज का अंक ज्योतिष भविष्यफल
Numerology Prediction Today in Hindi: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है।
अंक 1
आज अपने कामों को खुद ही पूरा करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। किसी और पर निर्भर न हों। वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा, जिससे कठिनाइयों से निकलना आसान होगा। आत्मनिर्भर और सतर्क रहने पर लाभ की संभावना है।
शुभ अंक- 21
शुभ रंग- नारंगी
अंक 2
नए काम की शुरुआत में कुछ अड़चनें आ सकती हैं, लेकिन अनुभवी लोगों की सलाह से रास्ता निकल जाएगा। शाम के समय थोड़ी चिंता हो सकती है, मगर परिवार का साथ मिलेगा। दूसरों की मदद करने की भी जरूरत पड़ सकती है।
शुभ अंक-11
शुभ रंग- भूरा
अंक 3
आज मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी, तभी व्यापार में फायदा होगा। अपने ज्ञान और अनुभव का सही इस्तेमाल करें। आत्मविश्वास बढ़ाएं और अपनी प्रतिभा को सभी के सामने लाएं।
शुभ अंक- 19
शुभ रंग- हरा
अंक 4
माता-पिता और बड़ों के साथ तालमेल बनाए रखें, नहीं तो उनकी नाराज़गी झेलनी पड़ सकती है। काम की जगह कुछ लोग आपकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन धैर्य और संतुलन से आप हालात संभाल लेंगे। जीवनसाथी की सेहत पर ध्यान दें।
शुभ अंक-23
शुभ रंग- पीला