Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
Ank Jyotish 05 march 2022: शनिवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंक 1
कार्य में प्रतिस्पर्धा आपको परेशान कर सकती है। स्वास्थ्य या कुछ दान पुण्य के कार्यों को करने के लिए समय निकालें। शांत रहना और आराम करना इस दिन की ज़रूरत है। ऋण या भविष्य के संकटों से बचने के लिए सभी प्रमुख निर्णयों के बारे में सोचें।
शुभ अंक- 22
शुभ रंग- भूरा
अंक 2
आज आप हर बात को लेकर भावुक रहेंगे इसलिए छोटी छोटी बातों से निराश न हों। लोगों से बात कर के गलतफहमियों को दूर किया जा सकता है। क्रोध के क्षण में धैर्य का एक पल, दुःख के हजारों पलों से बचे रहने में सहायता करता है।
शुभ अंक- 17
शुभ रंग- हरा
अंक 3
अभी आप फ्रेश विचारों से भरे हुए रचनात्मक मूड में हैं। इन विचारों को समूहों और क्लबों में दूसरों के साथ शेयर करें। किसी खास रिश्ते के समाप्त होने पर परिस्थिति को अच्छे तरीके और कूटनीति से संभालें।किसी भी निर्णय को लेते हुए अपने साहस पर भरोसा करें।
शुभ अंक- 41
शुभ रंग- बैंगनी
अंक 4
मन के अंदर की गहरी आत्मनिर्भर प्रक्रियाएं और मानसिक उत्तेजनाएं आपको अपने मूल्यों और प्राथमिकताओं की ओर ध्यान केंद्रित करने में मदद करती हैं। आपकी सोच में कोई भी उदासीनता या चिंता नहीं है।
शुभ अंक- 32
शुभ रंग- जामुनी