Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
Ank Jyotish 05 February 2023: रविवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा
अंक 1
अभी आप अवकाश और मनोरंजन के लिए, ऐश करने के मूड में हैं। जीवन का पूरा आनंद लें लेकिन जुए और जोखिम भरे निर्णय से बचें। रोमांस के लिए समय निकालें, क्योंकि रिश्तों के लिए अधिक समय और ध्यान देने की आवश्यकता होती है।
शुभ अंक- 15
शुभ रंग- गुलाबी
अंक 2
घरेलू जिंदगी में कुछ समस्या आ सकती है किंतु परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। आज आप आराम, सुरक्षा और स्नेह की इच्छा रखते हैं। अपने प्रियजनों को समझे और अपने अनुभवों को शेयर करें।
शुभ अंक- 19
शुभ रंग- बैंगनी
अंक 3
अभी आपका दिमाग केवल घर पर केंद्रित है। माता पिता को आपकी सहायता की ज़रूरत होगी। घरेलू मामलों को व्यवस्थित करने के लिए समय निकालें। एक ही समय में कई सारी जिम्मेदारियों और उत्तरदायित्वों में असहज़ महसूस करेंगे। मना करना सीखें।
शुभ अंक- 21
शुभ रंग- लाल
अंक 4
आज आप स्वयं को अधिक भावुक पाएंगे। जिस काम को शुरू किया है, उसे पूरी तरह से समाप्त करें अन्यथा आपकी अपेक्षाएं पूरी नहीं होंगी। अधिक बोलने से बचें और अपने काम से काम रखें।
शुभ अंक- 11
शुभ रंग- भूरा