फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Ank Jyotish: मूलांक 4 वालों का दिन कठिन चुनौतियों से भरा हो सकता है, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिष राशिफल

Sun, 04 May 2025 06:32 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sun, 04 May 2025 06:32 AM IST
सार

अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है।

विज्ञापन
Numerology Prediction 04 May 2025 Aaj Ka Ank Jyotish in hindi
आज का अंक ज्योतिष - फोटो : adobe stock

दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी


अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है। सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके। 
Vastu Tips: बार-बार हो रही है धनहानि और नहीं बच रहा है एक भी पैसा? कहीं पर्स में ये चीजें तो नहीं रखते हैं आप

उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।

इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

Gemstone: नीलम से लेकर पन्ना तक, किस दिन पहनना चाहिए कौन सा रत्न? यहां जानें इसके लाभकारी प्रभाव

Numerology Prediction 04 May 2025 Aaj Ka Ank Jyotish in hindi
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 1 
आज आप जो भी ठानेंगे, उसमें दूसरों को प्रभावित करने में सफल रहेंगे। लोग आपकी सलाह मानेंगे और काम में आपकी पकड़ मजबूत होगी। निजी जीवन में भी आपका रौब बना रहेगा, लेकिन पार्टनर से संवाद करते समय थोड़ा नरम रहना बेहतर होगा।
शुभ अंक- 15 
शुभ रंग- गुलाबी

Numerology Prediction 04 May 2025 Aaj Ka Ank Jyotish in hindi
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 2 
आज का दिन थोड़ी भावनात्मक उलझनों से भरा रह सकता है। आपका मन दूसरों की भावनाएं समझने में ज्यादा लगा रहेगा, लेकिन खुद के लिए निर्णय लेना थोड़ा कठिन होगा। किसी करीबी से भावनात्मक बातचीत हो सकती है, जिससे मन हल्का होगा। काम में थोड़ी धीमी गति रह सकती है, लेकिन आपका सधा हुआ स्वभाव चीज़ों को नियंत्रण में रखेगा।
शुभ अंक- 19 
शुभ रंग- बैंगनी 

विज्ञापन
विज्ञापन
Numerology Prediction 04 May 2025 Aaj Ka Ank Jyotish in hindi
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 3 
आज अपनी रचनात्मकता और बोलने की कला से खूब फायदा मिल सकता है। आप जहां भी होंगे, वहां आपकी बातों का असर जरूर होगा। जो लोग शिक्षा, कला, संगीत या संवाद से जुड़े हैं, उन्हें आज सराहना मिलेगी। प्रेम संबंधों में मिठास बनी रहेगी और पार्टनर आपकी बातों से प्रसन्न रहेगा।
शुभ अंक- 21 
शुभ रंग- लाल 

विज्ञापन
Numerology Prediction 04 May 2025 Aaj Ka Ank Jyotish in hindi
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 4 
आज का दिन कुछ कठिन चुनौतियों से भरा हो सकता है। काम की अधिकता या दूसरों की अपेक्षाएं आपको मानसिक रूप से थका सकती हैं। जरूरी है कि आप धैर्य बनाए रखें और छोटी-छोटी बातों को दिल पर न लें। निजी रिश्तों में टकराव हो सकता है, लेकिन समय रहते संभलने का मौका भी मिलेगा।
शुभ अंक- 11  
शुभ रंग- भूरा 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, aaj ka rashifal, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro, vastu shastra and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed