03 September Ka Ank Jyotish: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है। सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके।
Aaj Ka Ank Jyotish 03 September: मूलांक 6 वालों को व्यापार में कई नए अवसर प्राप्त होंगे, पढ़ें दैनिक लव राशिफल
Numerology Prediction Today in Hindi: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है।
अंक 1
आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। काम से जुड़ा कोई भी फैसला भावनाओं में बहकर न लें, वरना आगे चलकर परेशानी हो सकती है। साथ ही, किसी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचें। काम या रिश्तों में ठोकर लग सकती है। पारिवारिक वातावरण सामान्य रहेगा, लेकिन सतर्क रहना ज़रूरी है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 5
अंक 2
आज आपको अपने काम पूरे करने के लिए दोगुनी मेहनत करनी पड़ सकती है। कुछ कार्यों में रुकावटें आ सकती हैं, जिससे मन बेचैन रहेगा। लेकिन घबराने की जगह धैर्य से काम लें। सोच-समझकर लिया गया हर फैसला आगे चलकर फायदेमंद साबित हो सकता है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 3
अंक 3
आज घर में किसी मेहमान या अपने प्रियजन के आने से व्यस्तता बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में सहयोग की भावना रखें, पुराने मतभेद भूल जाएं। मिलजुल कर चलने से काम आसान होंगे। जीवनसाथी के साथ कुछ खुशनुमा पल बिताने का मौका मिलेगा, जिससे मन हल्का महसूस होगा।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 15
अंक 4
आज दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। खासकर मानसिक तनाव से दूर रहना जरूरी होगा, वरना इसका असर सेहत पर भी पड़ सकता है। खुद के लिए कुछ समय निकालें, शांति और अकेलेपन से राहत मिलेगी। प्रेम संबंधों में अच्छे नतीजों के लिए थोड़ा और प्रयास करना होगा।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 2