फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Ank Jyotish: जानें मंगलवार को कौन सा अंक और रंग रहेगा आपके लिए शुभ

Tue, 03 Sep 2024 07:14 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Tue, 03 Sep 2024 07:14 AM IST
विज्ञापन
numerology prediction 03 September 2024 ank jyotish in hindi
03 सितंबर का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala

Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी


अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

numerology prediction 03 September 2024 ank jyotish in hindi
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 1 
अपने अंदर की आवाज़ को सुनने का समय आ चुका है। अपने भय को अपने सिर पर हावी न होने दें। चिंता न करें क्योंकि सब कुछ ठीक है और आप सही रास्ते पर है। देर है अंधेर नहीं।
शुभ अंक- 5 
शुभ रंग- नारंगी 

numerology prediction 03 September 2024 ank jyotish in hindi
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 2
आज आपका भाग्य साथ देगा। अच्छा भाग्य शायद धन या एक नए करियर विकल्प के रूप में अभी आपके जीवन के मार्ग का नेतृत्व कर रहा है। एक यात्रा या किसी कक्षा में दाखिला लेकर आप अपने दिमाग से चिंताओं को दूर कर सकते हैं।
शुभ अंक-  9 
शुभ रंग- सफेद 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
numerology prediction 03 September 2024 ank jyotish in hindi
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 3
आप को हर कार्य मे अपने दोस्तों के समर्थन और संगति पसंद है। जैसे ही आप अपने अंदर के प्यार और असीम शक्ति को समझेंगे वैसे ही आपको आनंद, स्नेह और ऊर्जा प्राप्त होगी। 
शुभ अंक-10 
शुभ रंग- पीला 
विज्ञापन
numerology prediction 03 September 2024 ank jyotish in hindi
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 4
काम आपके तनाव का कारण बन सकता है। रोमांस के लिए समय निकालें। अधूरे रिश्तों को समाप्त कर सकते हैं। नए अवसर और आय के नए स्रोत अब दिखने लगे हैं।
शुभ अंक- 11 
शुभ रंग- लाल 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, aaj ka rashifal, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro, vastu shastra and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed