अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
अंक ज्योतिष 03 सितंबर 2021: शुक्रवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा
अंक - 1
सेहत कमजोर रह सकती है। सहकर्मी चिन्ता का कारण बनेंगे। कार्यभार बढ़ेगा। व्यापार में मदद की जरूरत पड़ सकती है। आपको अपनी आर्थिक स्थिति को सुद़ढ़ बनाने के लिए स्टेटर्जी बनानी होगी। शुभ अंक - 2
शुभ रंग – पीला
अंक – 2
अपने आने वाले जीवन के लिए आर्थिक रणनीति बनाएंगे। अहंकार परेशानियां बड़ा सकता है। धीरे-धीरे लाइफ का ग्राफ बढ़ेगा। शादी की तारीख तय हो सकती है।
शुभ अंक - 5
शुभ रंग - हल्का
अंक - 3
घर में मेहमान आ सकते हैं। समय घर परिवार के साथ बिताएंगे। किसी का व्यवहार क्लेश का कारण बन सकता है। लेन-देन में सावधानी रखें। घूमने जाने का कार्यक्रम बन सकता है।
शुभ अंक - 1
शुभ रंग – गोल्डन
अंक – 4
भाई-बहनों का साथ मिलेगा। लम्बे समय से चले आ रहे प्रेम सम्बन्ध रिश्ते में तब्दील हो सकते हैं। विवाह होने की संभावना है। सेहत का ध्यान देने की जरूरत है। धार्मिक आयोजन हो सकता है।
शुभ अंक – 5
शुभ रंग – लाईट ग्रीन