फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Ank Jyotish: जानें शुक्रवार का आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Fri, 03 May 2024 06:34 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Fri, 03 May 2024 06:34 AM IST
विज्ञापन
numerology prediction 03 May 2024 ank jyotish in hindi
अंकज्योतिष - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी

अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
Trending Videos
numerology prediction 03 May 2024 ank jyotish in hindi
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
मूलांक 1
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है तो मूलांक 1 होगा)

पेशेवर कार्यों में आपको अच्छी सफलता मिलने की संभावना है। काम के सिलसिले में छोटी यात्राएं संभव हैं। लेकिन सेहत के लिहाज से आज का दिन मिलाजुला रहने वाला होगा। प्रेम जीवन जीने वाले जातकों के बीच कुछ मतभेद पनप सकते हैं।  
शुभ अंक- 35
शुभ रंग- गहरा लाल
numerology prediction 03 May 2024 ank jyotish in hindi
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
मूलांक 2
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20 या 29 तारीख को हुआ है तो मूलांक 2 होगा)

नौकरीपेशा जातकों को लिए दिन शानदार रहेगा। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। आप कोई भी काम करें तो उसमें एकाग्रता जरूर बना कर रखें। प्रेम संबंधों में सावधानी रखें और गुस्से को काबू में रखें। 
शुभ अंक - 31
शुभ रंग - बैंगनी
विज्ञापन
विज्ञापन
numerology prediction 03 May 2024 ank jyotish in hindi
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
मूलांक 3
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21 या 30 तारीख को हुआ है तो मूलांक 3 होगा) 

आज आपके करियर में उछाल देखने को मिल सकता है। आप अपने कौशल के बल पर कोई भी मुकाम हासिल करने में कामयाब रहेंगे। पार्टनर की तरफ आपका रूझान बढ़ेगा। व्यापार करने वाले जातकों अच्छा मुनाफा हासिल हो सकता है।
शुभ अंक - 26
शुभ रंग - लेमन
विज्ञापन
numerology prediction 03 May 2024 ank jyotish in hindi
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
मूलांक 4
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ है तो मूलांक 4 होगा)

नौकरीपेशा जातकों को कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। अपने साथी के प्रति मन में कुछ ख्याल आ सकते हैं जिसको आपको जरूर पूरा करना होगा। आपके द्वारा बनाई गई योजनाएं कारगर साबित होंगी। शिक्षा के लिए किए जाने वाले प्रयास सफल होंगे। 
शुभ अंक - 15
शुभ रंग - नारंगी
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, aaj ka rashifal, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro, vastu shastra and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed