फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Numerology: इस मूलांक की लड़कियों का दयालु स्वभाव बन जाता है इनकी कमजोरी, कर बैठती हैं गलती

Fri, 13 Feb 2026 05:46 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति मेहरा Updated Fri, 13 Feb 2026 05:46 PM IST
सार

Numerology: मूलांक 2 की लड़कियां स्वभाव से संवेदनशील, कल्पनाशील और भावुक होती हैं। इनके भीतर रचनात्मकता कूट-कूटकर भरी होती है। हालांकि कई बार इनकी संवेदनशीलता इनके लिए चुनौती बन जाती है। लोग इनके दयालु स्वभाव का लाभ उठाने की कोशिश कर सकते हैं।

विज्ञापन
numerology mulank 2 girls are very emotional sensitive mulank 2 female personality in hindi
मूलांक 2 वाली लड़कियों की कमजोरी - फोटो : Amar Ujala

Mulank 2 Female Personality: जिन लड़कियों का जन्म किसी भी माह की 2, 11, 20 या 29 तारीख को होता है, उनका मूलांक 2 माना जाता है। अंक ज्योतिष के अनुसार यह मूलांक चंद्रमा से जुड़ा होता है, इसलिए इन पर चंद्र ग्रह का गहरा प्रभाव रहता है। चंद्रमा को मन और भावनाओं का कारक माना गया है, इसी वजह से मूलांक 2 की लड़कियां स्वभाव से संवेदनशील, कल्पनाशील और भावुक होती हैं। इनके भीतर रचनात्मकता कूट-कूटकर भरी होती है और ये कला, लेखन, संगीत या डिजाइन जैसे क्षेत्रों में अपनी अलग पहचान बना सकती हैं।



इनका दिल बेहद कोमल होता है। किसी का भी दुख इन्हें भीतर तक छू जाता है और ये तुरंत मदद के लिए आगे आ जाती हैं। हालांकि कई बार यही संवेदनशीलता इनके लिए चुनौती बन जाती है। लोग इनके दयालु स्वभाव का लाभ उठाने की कोशिश कर सकते हैं।

Mulank 4 Career: जानिए कौन से करियर क्षेत्र मूलांक 4 वालों के लिए होते हैं बेस्ट, दिलाते हैं सम्मान और सफलता

numerology mulank 2 girls are very emotional sensitive mulank 2 female personality in hindi
मूलांक 2 की लड़कियों का व्यक्तित्व - फोटो : adobe stock

मूलांक 2 की लड़कियों का व्यक्तित्व
मूलांक 2 वाली लड़कियां अधिकतर फैसले दिमाग से नहीं, बल्कि दिल से लेती हैं। ये दूसरों की भावनाओं को आसानी से समझ लेती हैं और सामने वाले के मन की बात भांपने में सक्षम होती हैं। इनका स्वभाव शांत और सौम्य होता है। रिश्तों को निभाने में ये पूरी ईमानदारी और समर्पण दिखाती हैं। जीवनसाथी के रूप में भी ये बेहद स्नेही और सहयोगी साबित होती हैं। अपने पार्टनर के प्रति वफादार रहती हैं और रिश्ते को मजबूती देने की पूरी कोशिश करती हैं।

numerology mulank 2 girls are very emotional sensitive mulank 2 female personality in hindi
सही-गलत पहचानने में क्यों होती है दिक्कत? - फोटो : Freepik.com

सही-गलत पहचानने में क्यों होती है दिक्कत?
इनकी सबसे बड़ी कमजोरी इनकी भावुकता ही है। कई बार ये लोगों की बातों में जल्दी आ जाती हैं और सामने वाले की वास्तविक मंशा को समझ नहीं पातीं। जरूरत से ज्यादा संवेदनशील होने के कारण ये हर बात को दिल पर ले लेती हैं। यही कारण है कि कुछ लोग इन्हें आसानी से प्रभावित कर लेते हैं। जल्दी भरोसा करना और अपेक्षाएं अधिक रखना भी इनके लिए परेशानी का कारण बन सकता है।

Mulank 3: नेतृत्व, ज्ञान और सलाह देने में माहिर होते हैं मूलांक 3 वाले, जानें किन क्षेत्रों में होते हैं सफल

विज्ञापन
विज्ञापन
numerology mulank 2 girls are very emotional sensitive mulank 2 female personality in hindi
रिश्तों में चुनौतियां - फोटो : adobe stock

रिश्तों में चुनौतियां

  • लोगों पर जल्द विश्वास कर लेती हैं।
  • भावनाओं में बहकर निर्णय लेती हैं।
  • सामने वाले की बातों से जल्दी प्रभावित हो जाती हैं।
  • अपेक्षाएं ज्यादा रखने से निराशा झेल सकती हैं।
  • कभी-कभी भावनात्मक चोट का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
numerology mulank 2 girls are very emotional sensitive mulank 2 female personality in hindi
करियर में सफलता - फोटो : adobestock

करियर में सफलता
जहां रिश्तों में ये संवेदनशील रहती हैं, वहीं करियर के क्षेत्र में इनकी छवि मजबूत और सकारात्मक होती है। टीमवर्क में ये बेहतरीन प्रदर्शन करती हैं और कार्यस्थल का माहौल संतुलित बनाए रखने की कोशिश करती हैं। रचनात्मक सोच और सहनशील स्वभाव के कारण इन्हें सम्मान और पहचान मिलती है। सही मार्गदर्शन मिलने पर मूलांक 2 की लड़कियां अपने जीवन में उल्लेखनीय सफलता हासिल कर सकती हैं।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, aaj ka rashifal, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro, vastu shastra and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed