Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mulank 6: फैशन और कला के क्षेत्र में खूब सम्मान कमाते हैं मूलांक 6 वाले, जानें इसके लिए बेस्ट करियर विकल्प

Wed, 18 Feb 2026 05:11 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति मेहरा Updated Wed, 18 Feb 2026 05:11 PM IST
सार

Mulank 6 Best Career Options: अंक ज्योतिष के अनुसार अगर मूलांक 6 के लोग अपनी रुचि और शुक्र ग्रह की विशेषताओं को ध्यान में रखकर करियर चुनते हैं, तो उन्हें सफलता, सम्मान और आर्थिक स्थिरता जरूर मिलती है। आइए जानते हैं मूलांक 6 वालों के लिए बेस्ट करियर ऑप्शन...
 

विज्ञापन
Mulank 6 Best Career Options numerology mulank 6 career in hindi
मूलांक 6 वालों के लिए बेस्ट करियर ऑप्शन - फोटो : Amar Ujala

Mulank 6 Career Options: अंक ज्योतिष के अनुसार जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 6, 15 या 24 तारीख को होता है, उनका मूलांक 6 माना जाता है। मूलांक 6 का स्वामी ग्रह शुक्र होता है। शुक्र को प्रेम, सौंदर्य, कला, विलासिता और आकर्षण का कारक ग्रह माना गया है। यही कारण है कि मूलांक 6 वाले लोग स्वभाव से आकर्षक, मिलनसार, रचनात्मक और सौंदर्यप्रिय होते हैं। इन्हें ऐसा करियर चुनना चाहिए, जहां उनकी क्रिएटिविटी और लोगों से जुड़ने की क्षमता का सही उपयोग हो सके।



मूलांक 6 वालों की खासियत
मूलांक 6 के जातक जिम्मेदार, भावुक लेकिन संतुलित सोच वाले होते हैं। इन्हें साफ-सफाई, सजावट, संगीत, फैशन और सुंदर वातावरण पसंद होता है। ये लोग टीम में काम करने में माहिर होते हैं और रिश्तों को संभालना जानते हैं। इनके अंदर नेतृत्व क्षमता भी होती है, खासकर तब जब काम कला या प्रबंधन से जुड़ा हो।

Mulank 5 Career: मूलांक 5 वालों के लिए बेस्ट करियर विक्लप, जानें किन क्षेत्रों में पाते हैं सफलता

Trending Videos
Mulank 6 Best Career Options numerology mulank 6 career in hindi
मूलांक 6 वालों के लिए बेस्ट करियर ऑप्शन - फोटो : adobestock

मूलांक 6 वालों के लिए बेस्ट करियर ऑप्शन
1. फैशन और ब्यूटी इंडस्ट्री

शुक्र के प्रभाव के कारण मूलांक 6 वालों को फैशन डिजाइनिंग, मेकअप आर्टिस्ट, ब्यूटी एक्सपर्ट, मॉडलिंग या कॉस्मेटिक बिजनेस में सफलता मिल सकती है। इन्हें रंगों और स्टाइल की अच्छी समझ होती है।

2. संगीत और कला क्षेत्र
इनका झुकाव संगीत, डांस, एक्टिंग, पेंटिंग या अन्य रचनात्मक क्षेत्रों की ओर होता है। अगर सही प्रशिक्षण मिले तो ये लोग कला के क्षेत्र में नाम और पहचान बना सकते हैं।

Mulank 6 Best Career Options numerology mulank 6 career in hindi
होटल और हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री - फोटो : adobestock

3. इंटीरियर डिजाइन और आर्किटेक्चर
सजावट और सुंदरता की समझ होने के कारण इंटीरियर डिजाइनिंग, होम डेकोर या आर्किटेक्चर भी इनके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं।

4. होटल और हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री
मिलनसार स्वभाव और मैनेजमेंट स्किल्स की वजह से होटल मैनेजमेंट, इवेंट प्लानिंग या ट्रैवल इंडस्ट्री में भी अच्छा करियर बना सकते हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Mulank 6 Best Career Options numerology mulank 6 career in hindi
मीडिया और पब्लिक रिलेशन - फोटो : adobestock

5. मीडिया और पब्लिक रिलेशन
मूलांक 6 वाले लोग लोगों से अच्छे संबंध बनाते हैं। इसलिए मीडिया, एंकरिंग, पब्लिक रिलेशन, मार्केटिंग या सोशल मीडिया मैनेजमेंट में भी सफलता पा सकते हैं।

6. काउंसलिंग और सोशल वर्क
इनके अंदर दूसरों की मदद करने की भावना होती है। इसलिए टीचिंग, काउंसलिंग या सामाजिक कार्य से जुड़े करियर भी इनके लिए अनुकूल रहते हैं।

विज्ञापन
Mulank 6 Best Career Options numerology mulank 6 career in hindi
करियर चुनते समय रखें ध्यान - फोटो : adobestock

करियर चुनते समय रखें ध्यान
मूलांक 6 वालों को ऐसा काम नहीं चुनना चाहिए, जहां बहुत ज्यादा तनाव या अकेलेपन में काम करना पड़े। इन्हें क्रिएटिव और लोगों से जुड़ा वातावरण ज्यादा सूट करता है।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, aaj ka rashifal, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro, vastu shastra and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed