फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Numerology: इस मूलांक की लड़कियां अपने पति के लिए होती हैं भाग्यशाली, घर लाती हैं सुख-संपन्नता

Thu, 27 Mar 2025 02:49 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Thu, 27 Mar 2025 02:49 PM IST
सार

अंक ज्योतिष विशेषज्ञों के अनुसार कुछ लड़कियां विशेष रूप से भाग्यशाली मानी जाती हैं। इनका जन्म कुछ खास तारीखों पर होता है, जिससे इनके जीवन में धन-संपत्ति की कोई कमी नहीं रहती। साथ ही इन्हें हर प्रकार के सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होती है।

विज्ञापन
Girls of this mulak bring luck for husband mulank 6 girls personality
women - फोटो : freepik
Lucky Girls Personality: अंक ज्योतिष एक प्राचीन विद्या है, जिसके माध्यम से व्यक्ति के करियर, व्यापार, प्रेम जीवन, धन, विवाह और अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं से जुड़ी जानकारी प्राप्त की जा सकती है। अंक ज्योतिष विशेषज्ञों के अनुसार कुछ लड़कियां विशेष रूप से भाग्यशाली मानी जाती हैं। इनका जन्म कुछ खास तारीखों पर होता है, जिससे इनके जीवन में धन-संपत्ति की कोई कमी नहीं रहती। साथ ही इन्हें हर प्रकार के सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होती है। ये अपने जीवनसाथी के लिए भी सौभाग्यशाली होती हैं, जिससे विवाह के बाद उनके पति की किस्मत भी चमक उठती है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं...

 

Numerology: मूलांक 4 वालों के लिए कौन-कौन से मूलांक साबित हो सकते हैं सबसे अच्छे जीवनसाथी?

Shani Uday 2025: अप्रैल में न्याय के देवता शनिदेव होंगे उदित, इन राशियों को हो सकता है धन लाभ

Girls of this mulak bring luck for husband mulank 6 girls personality
मूलांक 6 और उनका स्वभाव - फोटो : amarujala
मूलांक 6 और उनका स्वभाव
अंक ज्योतिष के अनुसार जिनका जन्म किसी भी महीने की 6, 15 और 24 तारीख को होता है, उनका मूलांक 6 माना जाता है। इस अंक का संबंध धन की देवी मां लक्ष्मी से माना जाता है और इसका स्वामी ग्रह शुक्र है, जो भौतिक सुख-संपन्नता का कारक है। मूलांक 6 से जुड़ी लड़कियां स्वभाव से शांत, आकर्षक और सौम्य होती हैं। इन्हें धन और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है, जिससे इनका जीवन सुखमय बीतता है।
Girls of this mulak bring luck for husband mulank 6 girls personality
राशियों पर प्रभाव - फोटो : adobe stock
राशियों पर प्रभाव
शुक्र, वृषभ और तुला राशि के स्वामी होते है, इसलिए इन दोनों राशियों के जातकों पर शुक्र की विशेष कृपा बनी रहती है। तुला राशि में शनि ग्रह उच्च होता है, जिससे इस राशि के लोग करियर और व्यवसाय में सफलता प्राप्त करते हैं। वहीं वृषभ राशि में चंद्र उच्च का होता है, जिसके प्रभाव से इस राशि की लड़कियां शांत, बुद्धिमान और सौम्य स्वभाव की होती हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Girls of this mulak bring luck for husband mulank 6 girls personality
अंक ज्योतिष - फोटो : adobe stock
कुल मिलाकर कहा जाए तो मूलांक 6 से जुड़ी महिलाओं पर मां लक्ष्मी, शुक्र, शनि और चंद्र देवता की विशेष कृपा बनी रहती है। ऐसी लड़कियां शादी के बाद जिस भी घर में जाती हैं, वहां सुख-संपन्नता और बरकत लाती हैं। 

Numerology: मूलांक 1 वालों की किसके साथ बनेगी सबसे बेहतर जोड़ी? जानें आपके लिए कौन है उपयुक्त जीवनसाथी
Numerology: किनके साथ बनती है मूलांक 2 वालों की सबसे अच्छी जोड़ी? जानें कौन बन सकता है आपका जीवनसाथी
Numerology: मूलांक 3 वालों की सबसे अच्छी जोड़ी किन मूलांकों के साथ बनती है? जानें क्या कहता है अंक शास्त्र
विज्ञापन
Girls of this mulak bring luck for husband mulank 6 girls personality
मूलांक 6 के जातकों के लिए उपाय - फोटो : adobe stock
मूलांक 6 के जातकों के लिए उपाय
  • मूलांक 6 की महिलाओं को शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए और सफेद या लाल रंग के वस्त्र धारण करने चाहिए।
  • सफेद वस्तुओं का दान करना भी लाभकारी साबित होता है, जैसे कि चावल, चीनी, आटा, दूध और दही आदि।
  • सौभाग्य और धन वृद्धि के लिए शुक्रवार को लक्ष्मी वैभव व्रत रख सकती हैं।

 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, aaj ka rashifal, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro, vastu shastra and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed